लगातार फ्लॉप फिल्मों से जूझते रहे अभिनेता आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये की नेट कमाई का जादुई आंकड़ा छूने से भले अभी काफी दूर हो, लेकिन इस साल की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में इसकी एंट्री हो गई है। ये फिल्म इस लिस्ट की नौवीं पायदान पर है और अब इसके ठीक ऊपर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ है। साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के नाम है।