फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की इस हीरोइन से डरे लोग, 'कालाकांडी' और 'मुक्काबाज' को पीछे छोड़ा

Sun, 21 Jan 2018 08:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
1921
नए साल में बॉक्स ऑफिस की शुरुआत उम्मीदों भरी नहीं रही। बीते शुक्रवार को 'मुक्काबाज', '1921' और 'कालाकांडी' रिलीज हुईं। इनमें विक्रम भट्ट निर्देशित जरीन खान-करन कुंद्रा स्टारर हॉरर फिल्म '1921' ने सबसे ज्यादा दर्शक बटोरे। 
 

 
विज्ञापन

2 of 5
1921
विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘1921’ रिलीज होत ही ही मुश्किलों में भी घिर गई। जिसके चलते यह फिल्म कई मल्टीप्लेक्सेस में रिलीज नहीं की गई है। देश के 4 बड़े मल्टीप्लेक्सेस ने जरीन खान की फिल्म '1921' का बायकॉट कर दिया है। जिसके चलते यह फिल्म PVR, INOX, कार्निवल सिनेमाज और सिनेपोल्स में रिलीज नहीं की गई। हालांकि इसके बावजूद '1921' बाकि दोनों
फिल्मों से आगे रही।
विज्ञापन

3 of 5
Mukkabaaz
'1921' ने पहले हफ्ते में लगभग 11 करोड़ की कमाई की। जबकि दूसरे नंबर पर यूपी के टाइसन की कहानी कहने वाली अनुराग कश्यप निर्देशित 'मुक्काबाज' के हिस्से में हफ्ते भर में 7 करोड़ आए। 'मुक्काबाज' को मीडिया में काफी सराहना मिली थी। सैफ अली खान स्टारर 'कालाकांडी' का बाजार सबसे खराब रहा।

4 of 5
kaalakaandi
'मुक्काबाज' को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला पहले दिन के बाद फिल्म ने अच्छी कमाई की। मेट्रो शहरों की कही जा रही 'कालाकांडी' के शो महानगरों में चौथे ही दिन से रद्द होने लगे थे। पहले हफ्ते में फिल्म ने 4.50 करोड़ कमाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tiger zinda hai
इस बीच सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर चौथे हफ्ते में भी कमाऊ साबित हो रही है।  इसका कलेक्शन अब तक 330 करोड़ रुपए हो चुका है। बीते हफ्ते अकेले मुंबई में ही इसकी कमाई 100 करोड़ रही। यूपी, दिल्ली, पंजाब को मिलाकर उत्तर भारत में फिल्म का कलेक्शन 110 करोड़ से ऊपर है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें