फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह को ये क्या हो गया कि दिखने लगे ऐसे, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Sun, 21 Jan 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh
रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया में एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। तस्वीर देखकर साफ अंदाजा लग रहा है कि रणवीर का वजन काफी कम हो गया है। आगे की स्लाइड्स में जानिए आखिर रणवीर को ऐसा क्या हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
ranveer singh
रणवीर सिंह अपने काम को लेकर कितनी मेहनत करते हैं, यह उनकी पिछली फिल्मों से समझा जा सकता है। अब एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने काम, अपनी फिल्मों को लेकर कितने गंभीर हैं। जिस तरह आमिर अपनी फिल्मों के हर किरदार में ढल जाते हैं, ऐसा लग रहा है रणवीर भी मिस्टर परफेक्शनिस्ट बनने की राह पर हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh
अब हम बताते हैं कि, रणवीर के इस लुक के पीछे की वजह क्या है। रणवीर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'गली बॉय' के लिए वजन कम किया है। इस फोटो में रणवीर को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। 

4 of 5
alia bhatt and ranveer singh
सोशल मीडिया पर रणवीर की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें, डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' में रणवीर रैपर के रोल में नजर आएंगे जो कि मुंबई में रहता है। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt and ranveer singh
'गली ब्वॉय' को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी एक्सल एंटरटेनमेंट और जोया के हाल ही में लॉन्च हुए बैनर 'टाइगर बेबी' के अंतर्गत प्रोड्यूस किया है। रणवीर और आलिया के साथ इस फिल्म में कल्कि कोचलिन भी नजर आएंगी। खबरों की मानें तो कल्कि एक रैपर की भूमिका में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें