फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले हुआ था जिस फिल्म का बायकॉट, पहले सप्ताह में ही जुटा लिए इतने करोड़

Sat, 20 Jan 2018 09:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
1921
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते कुल 3 फिल्में रिलीज हुईं। सैफ अली खान की फिल्म 'कालाकांडी', अनुराग कश्यप की 'मुक्काबाज' और विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म '1921' एक साथ सिनेमाघरों में उतरी। तीनों ही फिल्मों के लिए दर्शकों को खींचना एक बड़ी चुनौती बनीं लेकिन इसमें बाजी मारी '1921' ने।
विज्ञापन

2 of 5
1921
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने 11.58 करोड़ का बिजनेस कर लिया। जबकि फिल्म का प्रोडक्शन बजट करीब 10 करोड़ है, हालांकि इसमें 5 करोड़ रुपए प्रिंट, एडवरटाइजिंग पर अलग से खर्च किया गया। दोनों को मिला दें तो फिल्म का बजट 15 करोड़ के करीब है। इस तरह फिल्म ने अपने प्रोडक्शन का खर्च निकाल लिया है। उम्मीद है आने वाले हफ्ते में फिल्म अपने प्रचार का खर्च भी निकाल लेगी। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
1921
साल 2018 के पहले हफ्ते के कलेक्शन पर गौर करें तो फिल्म '1921' सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म है। बता दें कि इस फिल्म को 'टाइगर जिंदा है' से भी कड़ी टक्कर मिल रही है। 5वां हफ्ता होने के बावजूद सलमान थिएटर में जमे हुए हैं।

4 of 5
1921
बता दें कि, विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘1921’ रिलीज के साथ ही मुश्किलों में भी घिर गई है। जिसके चलते यह फिल्म कई मल्टीप्लेक्सेस में रिलीज नहीं की गई है। देश के 4 बड़े मल्टीप्लेक्सेस ने जरीन खान की फिल्म '1921' का बायकॉट कर दिया है। जिसके चलते यह फिल्म PVR, INOX, कार्निवल सिनेमाज और सिनेपोल्स में रिलीज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
1921
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ महीनों पहले इन 4 मल्टीप्लेक्से मालिकों ने निर्माताओं से फिल्म रिलीज के 8 हफ्ते तक इसके सैटेलाइट अधिकार किसी चैनल को नहीं बेचने के लिए कहा। हालांकि रिलांयस इंटरटेनमेंट ने मल्टीप्लेक्से मालिकों की बात को बेतुका बताया और ऐसी किसी भी डील पर साइन करने से मना कर दिया। जिसके बाद 1921 को 4 मल्टीप्लेक्स में रिलीज नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें