कमल हासन-अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
'पृथ्वीराज', 'मेजर' और 'विक्रम'
अगले महीने तीन जून को अक्षय कुमार की ऐतिहासिक फिल्म 'पृथ्वीराज' रिलीज हो रही है। इसी दिन सई मांजरेकर और आदिवी शेष की फिल्म 'मेजर' भी रिलीज होगी। साथ ही कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल की फिल्म 'विक्रम' भी इसी दिन रिलीज होगी। इसमें कोई दोराय नहीं कि अक्षय कुमार की फिल्म को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। यूं भी दक्षिण की फिल्में अब पूरे भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। फिल्म 'पुष्पा', 'आरआरआर' और 'केजीएफ 2' जैसी फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की। ऐसे में कहीं ना कहीं साउथ फिल्में बॉलीवुड के लिए बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला हैं। देखना दिलचस्प होगा कि तीनों फिल्मों की भिड़ंत में कौन-सी फिल्म बाजी मारती है।