फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#BottleCapChallenge से नाराज हैं प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर, बोला-बंद करो ये सब

Mon, 15 Jul 2019 04:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sophie Turner - फोटो : social media
इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रहा #BottleCapChallenge काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई सितारों इस चैलेंज को अपने अलग-अलग अंदाज में पूरा कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने इस चैलेंज को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra sophie turner - फोटो : Twitter
शादी के बाद इन दिनों मालद्वीप में हनीमून मना रहीं सोफी टर्नर के फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोफी पहले चैलेंज को पूरा करने के लिए अपने दोनों हाथ आगे बढ़ाती हैं लेकिन इसके बाद वह बेहद साधारण तरीके से बोतल में रखा ड्रिंक पी लेती हैं। ड्रिंक पीने के बाद सोफी टर्नर ने गुस्से में इस चैलेंज पर अपनी नाराजगी भी दिखाई। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सोफी टर्नर और निक के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इस इंस्टाग्राम वीडियो में सोफी टर्नर #BottleCapChallenge को गुस्से में जल्द बंद करने को बोलती हैं। आपको बता दें कि सोफी टर्नर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में जेठानी बनी हैं। उन्होंने निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस से कुछ दिनों पहले ही पेरिस में शादी की। एक हफ्ते तक चलने वाले शादी के फंक्शन में प्रियंका और निक जोनस की कई तस्वीरें सामने आई थीं। 

4 of 5
Joe Jonas and Sophie Turner along with Nick-Priyanka - फोटो : Instagram
प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर ने शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। जो और सोफी ने दो बार शादी की। अब ये कपल मालदीव में हनीमून मना रहा है। सोफी और जो की हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये कपल मालदीव के प्रिस्टिन बीच पर हनीमून सेलिब्रेट करने पहुंचा है। तस्वीरों को जो जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sophie turner - फोटो : file photo
वहीं शादी से पहले सोफी ने यूरोप में एक मल्टीस्टॉप वैकेशन कर अपनी बैचलर पार्टी भी सेलिब्रेट की थी। जो और सोफी की पहली शादी लॉस वेगास में हुई थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे। बता दें कि 23 साल की सोफी टर्नर हॉलीवुड टीवी सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से काफी पॉपुलर हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें