फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट देने के बाद कार्तिक आर्यन बदले हुए रूप में आए नजर, अब 'पत्नी' और 'वो' के साथ फरमाएंगे इश्क

Mon, 15 Jul 2019 03:22 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kartik aaryan - फोटो : social media
एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों ऐसी फिल्में चुन रहे हैं जिनमें उनका रोल पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग हो। अभी तक रफ एंड टफ लुक में देख चुके कार्तिक आर्यन को इस लुक में देख उनके फैंस भी हैरान रह गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kartik aaryan - फोटो : social media
दरअसल, कार्तिक आर्यन का ये लुक उनकी आने वाली फिल्म पति, पत्नी और वो से है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद उनके फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। मूंछों के साथ कार्तिक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kartik aaryan - फोटो : social media
फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं। फिल्म 1978 में आई बीआर चोपड़ा की फिल्म पति, पत्नी और वो का रीमेक है। कार्तिक आर्यन की यह फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

4 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। चाहे वो सोनू के टीटू की स्वीटी हो या लुका छुपी, दोनों ही फिल्मों में कार्तिक के काम को काफी सराहा गया। फिल्मों के अलावा कार्तिक आर्यन इन दिनों सारा अली खान के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों अक्सर स्पॉट होते हैं जिसके बाद से ऐसी चर्चाएं होने लगीं। पिछले दिनों दोनों को शिमला में मुंह छिपाकर घूमते हुए देखा गया था। कार्तिक और सारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
एक चैट शो में सारा ने बताया था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। उसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चाएं होने लगीं। कार्तिक और सारा ने हाल ही में फिल्म लव आजकल 2 की शूटिंग खत्म की है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगले साल 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें