वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की सराहना मिल रही है। यह फिल्म ‘बॉर्डर’ फ्रेंचाइज की अगली फिल्म है। आज से 29 साल पहले आई फिल्म ‘बॉर्डर’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी। ‘बॉर्डर 2’ में ‘बॉर्डर’ फिल्म की कास्ट से सिर्फ सनी देओल ही हैं। ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के मौके पर जानते हैं ‘बॉर्डर’ फिल्म की कास्ट, किरदार और अब क्या करते हैं वो कलाकार…
ये है ‘बॉर्डर’ फिल्म की कहानी
‘बॉर्डर’ फिल्म की कहानी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान की लड़ाई से प्रेरित है। जहां राजस्थान के लांग्वला पोस्ट पर 120 भारतीय जवान सारी रात पाकिस्तान की टांक रेजिमेण्ट का सामना करते हैं। फिल्म की कास्ट में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, पुनीत इस्सर और कुलभूषण खरबंदा प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में तब्बू और पूजा भट्ट ने भी अहम किरदार निभाए हैं। ‘बॉर्डर 2’ में भी अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी जैसे किरदार नजर आए हैं।