फिल्म ‘बॉर्डर 2’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
भावनाओं से भरी है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी का बैकड्रॉप 1971 के भारत-पाक युद्ध के वक्त का है। फिल्म में दिखाया गया है कि यह लड़ाई तीन मोर्चों जमीन, आसमान और समंदर पर एक साथ चल रही है। होशियार सिंह (वरुण धवन) आर्मी में है, निर्मलजीत सिंह (दिलजीत दोसांझ) एयरफोर्स का पायलट है और महेंद्र रावत (अहान शेट्टी) ने नौसेना की कमान संभालते हैं। ये तीनों दोस्त हैं और एक ही अकादमी से ट्रेनिंग ले चुके हैं। इनके मेंटर फतेह सिंह (सनी देओल) इस समय बॉर्डर पर अपनी बटालियन का नेतृत्व कर रहे हैं। फिल्म के पहले हिस्से में इन ऑफिसर्स के परिवार की कहानियां चलती हैं। बाद में सभी अपने देश की रक्षा करते हुए नजर आते हैं। ‘बॉर्डर 2’ में इमोशंस की भरमार है। यह दर्शकों को रुलाती है, हंसाती हैं। साथ ही देशभक्ति का जज्बा जगाने में भी कामयाब रहती है।