फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Then And Now: बॉर्डर के हीरो अक्षय खन्ना अब दिखने लगे हैं ऐसे, चेहरा तो बदला ही, बाल भी झड़ गए

Mon, 28 Mar 2022 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय खन्ना - फोटो : social media
साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' आज भी जब टीवी पर चलती है, तो लोगों में देशभक्ति की भावना अपने आप जाग जाती है। इस फिल्म को लोग देखना काफी पसंद करते हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, सनी देओल, पूजा भट्ट और जैकी श्रॉफ जैसे बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना को मेजर धर्मवीर की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनका लुक (Then or Now) लेकर आपके सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म बॉर्डर में मेजर धर्मवीर के रूप में गबरू जवान के रूप में दिखाई दिए अक्षय का लुक आज पूरी तरह से बदल गया है। उम्र के इस पड़ाव पर आकर उनके बाल झड़ गए हैं, जिससे उनकी हैंडसम बॉय की छवि पर काफी असर पड़ा है। अक्षय 90 के दशक के एक बहतरीन अभिनेता के रूप में जाने जाते थे। बॉर्डर के बाद उन्होंने ताल, दिल चाहता है, हलचल, गांधी माय फादर, हमराज और हंगामा जैसी फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय खन्ना - फोटो : social media
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने 90 और 2000 के दशक में कई सुपर हिट फिल्मों में काम किया। अक्षय खन्ना को फिल्म 'दिल चाहता है' के लिए बेस्ट सोपर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिल चुका है, लेकिन इसके बाद उनका करियर ग्राफ गिरता गया और वह लाइमलाइट से दूर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने 2016 में आई फिल्म 'ढिशुम' से बिग स्क्रींस पर वापसी की थी। 

4 of 5
अक्षय खन्ना - फोटो : social media
जहां एक तरफ अक्षय बॉलीवुड में अपना नाम बना रहे थे वहां दूसरी तरफ उनके निजी जीवन में स्थिरता नहीं आ रही थी। अक्षय खन्ना का नाम बॉलीवुड की 2-3 अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। वह करिश्मा कपूर से भी शादी करना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय खन्ना - फोटो : social media
अक्षय खन्ना का नाम बॉलीवुड के अच्छे एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है, जो अच्छे हीरो और विलेन दोनों की भूमिका निभा सकते हैं। अक्षय ने पिछले दिनों 'जी 5' पर रिलीज हुई फिल्म 'स्टेट ऑफ सीज- टेंपल अटैक' से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। अभिनेता को आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म 'हंगामा 2' में छोटे सा रोल निभाते देखा गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें