फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ‘मर्दानी 3’ की रिलीज के बाद ‘बॉर्डर 2’ के कलेक्शन पर पड़ा असर? जानिए आठवें दिन फिल्म की हुई कितनी कमाई

Fri, 30 Jan 2026 08:07 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के आठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जानिए कितनी हई कमाई…
विज्ञापन
1 of 5
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर चुकी है। अब आज सिनेमाघरों में कुछ नई फिल्में भी रिलीज हुई हैं। ऐसे में जानते हैं कि इन नई रिलीज फिल्मों के बाद ‘बॉर्डर 2’ की कमाई पर कोई असर पड़ा या नहीं? साथ ही आठवें दिन शुक्रवार को फिल्म का हुआ कितना कलेक्शन?

विज्ञापन

2 of 5
बॉर्डर 2 ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

आठवें दिन की कमाई
‘बॉर्डर 2’ की आठवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने आठवें दिन शुक्रवार को 6.30 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही आठ दिनों में फिल्म की कुल कमाई 230.55 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

3 of 5
बॉर्डर 2 - फोटो : अमर उजाला

‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन

  • ‘बॉर्डर 2’ ने 30 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी।
  • इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 36.50 करोड़ रुपए और तीसरे दिन 54.50 करोड़ रुपए की कमाई की।
  • चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 59 करोड़ रुपए पहुंच गया। जबकि पांचवे दिन फिल्म की कमाई 20 करोड़ रुपए रही। 
  • छठे दिन फिल्म की कमाई और भी घटी और कलेक्शन 13 करोड़ रुपए ही रह गया। जबकि सातवें दिन फिल्म ने सिर्फ 11.25 करोड़ रुपए की ही कमाई की।
  • अब आठवें दिन खबर लिखे जाने तक ‘बॉर्डर 2’ 6.30 करोड़ रुपए की कमाई कर पाई है।

4 of 5
फिल्म 'मर्दानी 3' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘मर्दानी 3’ से है मुकाबला
‘बॉर्डर 2’ के सामने आज से ‘मर्दानी 3’ की भी चुनौती होगी। खबर लिखे जाने तक रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने 2.38 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। जबकि ‘बॉर्डर 2’ ने आज भी खबर लिखे जाने तक 6.30 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। हालांकि, देर रात इन दोनों ही फिल्मों के आंकड़े बदलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'बॉर्डर 2' - फोटो : इंस्टाग्राम
अब बनेगी ‘बॉर्डर 3’
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ की सफलता से उत्साहित होकर मेकर्स ‘बॉर्डर 3’ की भी योजना बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन निर्माता निधि दत्ता ने ‘बॉर्डर 3’ बनने की खबरों को री-शेयर करके इस बात की पुष्टि कर दी है। ‘बॉर्डर 3’ के लिए एक बार फिर निधि दत्ता और भूषण कुमार एकसाथ आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें