भूमि
- फोटो : इंस्टाग्राम
'आगे बढ़ने को लेकर...'- भूमि
भूमि ने आगे लिखा, 'सेट पर लंबे-लंबे दिनों में, सेट के बाहर के नाजुक लम्हों में, ब्रह्मांड से की गई दुआओं में और काम पर अटूट भरोसे के बीच, मैं आगे बढ़ती रही। इसलिए नहीं कि मैं बेखौफ थी, बल्कि इसलिए कि मेरा भरोसा अभी भी बाकी था। 'दलदल' उसी जगह से पैदा हुआ। कमजोरी से। भरोसे से। अनिश्चित रास्ते पर भी आगे बढ़ने का चुनाव करने से। आज, मैं यह रचना आभार, विनम्रता और खुले दिल से आपके सामने पेश कर रही हूं।'