फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Border 2 Box Office Collection: पांच दिनों में 200 करोड़ के करीब पहुंची ‘बॉर्डर 2’, मंगलवार को इतनी हुई कमाई

Tue, 27 Jan 2026 09:48 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Border 2 Collection: ‘धुरंधर’ के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ लगातार प्रभावित कर रही है। जानिए मंगलवार का दिन फिल्म के लिए कैसा बीता और हुई कितनी कमाई…
विज्ञापन
1 of 5
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

सनी देओल और वरुण धवन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में ही 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। अब जानते हैं कि पांचवें दिन मंगलवार को कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन और कितना हुआ कलेक्शन?

विज्ञापन

2 of 5
बॉर्डर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

पांचवें दिन की कमाई
‘बॉर्डर 2’ हर बीतते दिन के साथ कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। अब पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 15.58 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, देर रात इन आंकड़ों के बदलने की उम्मीद है। इससे पहले गणतंत्र दिवस की छुट्टी वाले दिन फिल्म ने 59 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस तरह से अब पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 192.58 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन

3 of 5
'बॉर्डर 2' - फोटो : वीडियो ग्रैब

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 30 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • दूसरे दिन फिल्म ने 36.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
  • इसके बाद तीसरे दिन रविवार को फिल्म की कमाई 54.50 करोड़ रुपए रही।
  • चौथे दिन गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 करोड़ रुपए जुटा डाले।
  • अब पांचवें दिन मंगलवार को भी फिल्म ने खबर लिखे जाने तक ही 15.58 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

4 of 5
'बॉर्डर 2'- 'धुरंधर' - फोटो : सोशल मीडिया

चारों दिन धुरंधर को छोड़ा पीछा, क्या पांचवें दिन भी पछाड़ पाएगी ‘बॉर्डर 2’?
‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त कमाई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ये हर दिन ‘धुरंधर’ के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ रही है। ‘धुरंधर’ ने पहले दिन जहां 28 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 30 करोड़ रुपए के साथ की। यही नहीं, सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने तीन दिनों में सिर्फ 103 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जबकि ‘बॉर्डर 2’ ने 121 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। चौथे दिन भी जहां ‘धुरंधर’ सिर्फ 23.25 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई थी। वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने 59 करोड़ रुपए की कमाई की। अब देखना ये है कि क्या ‘बॉर्डर 2’ पांचवें दिन भी ‘धुरंधर’ से आगे निकल पाएगी या नहीं। ‘धुरंधर’ ने पांचवें दिन 27 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। जबकि ‘बॉर्डर 2’ अभी खबर लिखे जाने तक 15.58 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है। बेशक देर रात इस कलेक्शन के बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉर्डर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
अनुराग सिंह ने किया है निर्देशन
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ 1971 की हिंदुस्तान- पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित फिल्म है। फिल्म में पाकिस्तान के ऑपरेशन चंगेज खान के खिलाफ भारत की सेना की तीनों टुकड़ियों की लड़ाई को दिखाया गया है। कैसे भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें