फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर खानदान की पार्टियों में होती हैं शराब, सेक्स और गंदे जोक्स पर बातें, किसने खोला राज

Fri, 17 Feb 2017 10:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कपूर खानदान फिल्म इंडस्ट्री के उन खानदानों में से एक है जो बड़ी और शानदार पार्टियों के लिए जाना जाता है। हाल ही में रणधीर कपूर के जन्मदिन पर भी ऐसी ही एक शानदार पार्टी रखी गई जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची। पर क्या आप जानते हैं कि कपूर खानदान की पार्टियां कैसी होती हैं?
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Instagram
खुद रणधीर कपूर ने इस बारे में बताया और कहा कि उनके खानदान में होने वाली पार्टियों में शराब, सेक्स, गंंदे जोक्स और महिलाओं को लेकर ही बात होती है। रणधीर कपूर ने ये बात एक लीडिंग अखबार के पोर्टल से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

3 of 5
उन्होंने कहा, 'हमारी पार्टियों में सिर्फ सेक्स, गंदे जोक्स, शराब और महिलाओं को लेकर बात होती है। हम इंडस्ट्री के किसी शख्स के बारे में कोई बात या चुगली नहीं करते। बल्कि हमें तो इस बात से फर्क ही नहीं पड़ता कि बाकी लोग क्या कर रहे हैं। हम अपने आप में भी इतने बिजी हैं कि दूसरों का सोचने की फुरसत नहीं।'

4 of 5
बता दें कि चाहें फिल्मों की बात हो, अफेयर या रिलेशनशिप की बात हो, कपूर खानदान हमेशा सुर्खियों में रहता है। लेकिन दिलचस्प है कि तमाम तरह की अफवाहों और विवाद के बावजूद कपूर खानदान के सभी लोग साथ हैं और हर मुसीबत में साथ ही खड़े नजर आते हैं। रणधीर की मानें तो वो अपने परिवार और बच्चों की निजी जिंदगी में दखल नहीं देते और जिसे जो पसंद है वो करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Instagram
रणधीर कपूर, जो करिश्मा और करीना के पिता हैं, उन्होंने आगे कहा कि चूंकि वो और उनके बच्चे फिल्म इंडस्ट्री में हैं, वो जानते हैं कि किस तरह की अफवाहें उड़ती हैं, लेकिन वो उन्हें ना तो खुद पर हावी होने देते हैं और ना ही बच्चों पर। सभी को आजादी से अपनी जिंदगी जीने का हक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें