फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी के बाद इस हीरोइन को सुनने पड़े लोगों के ताने, रोने का होता था मन

Fri, 17 Feb 2017 10:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड की सबसे फिट हीरोइनों में शुमार किया जाता है। एक बेटे की मां होने के बाद भी जिस तरह से उन्होंने खुद को संवार कर रखा है वो वाकई एक मिसाल है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि डिलीवरी के बाद शिल्पा शेट्टी को लोगों की खूब बातें सुननी पड़ीं। इसका खुलासा शिल्पा ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान किया।
विज्ञापन

डिलीवरी के बाद इस हीरोइन को सुनने पड़े लोगों के ताने

2 of 5
शिल्पा ने कहा, 'प्रेग्नेंसी के दौरान मुझ पर काफी प्रेशर था। मैं इस बात को लेकर चिंतिंत रहती थी कि मुझे कोई भी कपड़े फिट नहीं आ रहे थे और इस प्रेशर की वजह से मैं करीब 7 महीनों तक घर से बाहर नहीं निकली। मुझे अभी भी याद है कि डिलीवरी के पांच महीने बाद जब मेरे पति जबरदस्ती मुझे लंच के लिए बाहर ले गए तो उस वक्त हमारे पीछे कुछ औरतें बैठी हुईं थीं। मुझे देखकर वो ना सिर्फ हंसी बल्कि ये तक कह दिया कि बताओ ये अभी तक अपना वजन कम नहीं कर पाई।'
विज्ञापन

डिलीवरी के बाद इस हीरोइन को सुनने पड़े लोगों के ताने

3 of 5
शिल्पा उन औरतों की ऐसी बातें सुनकर बेहद दुखी हुईं। हालांकि बाद में शिल्पा ने खुद को संभाला और लोगों की बातों पर ध्यान देना बंद कर दिया। 41 साल की उम्र में भी शिल्पा इतनी स्लिम-ट्रिम हैं कि हर कोई उन्हें देख हैरान रह जाता है। खुद शिल्पा भी अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए खूब मेहनत करती हैं।

डिलीवरी के बाद इस हीरोइन को सुनने पड़े लोगों के ताने

4 of 5
कुछ इसी तरह का वाकया हाल ही में मां बनी करीना कपूर खान के साथ भी हुआ। करीना जो प्रेग्नेंसी के दौरान से ही चर्चा में बनी हुई हैं, उन्हें भी डिलीवरी के बाद अपने वजन को लेकर काफी नेगेटिव कमेंट सुनने को मिले। लेकिन करीना इसकी परवाह किए बिना अपनी जिंदगी में मस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिलीवरी के बाद इस हीरोइन को सुनने पड़े लोगों के ताने

5 of 5
- फोटो : Twitter
अपने वजन को कम करने के लिए करीना ना सिर्फ योगा क्लास ले रही हैं बल्कि उन्होंने बॉक्सिंग भी शुरु कर दी है। करीना की मानें तो उन्हें अपना वजन जल्दी कम करने का कोई शौक नहीं है और धीरे-धीरे उस प्रक्रिया को फॉलो करना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें