फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनी कपूर के घर के स्टाफ निकले थे कोरोना पॉजिटिव, अब जान्हवी सहित परिवार के टेस्ट की आई रिपोर्ट

Fri, 05 Jun 2020 04:11 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बोनी कपूर, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता बोनी कपूर के घर के तीन हाउस हेल्प स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद बोनी कपूर सहित उनकी दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर का भी कोरोना टेस्ट हुआ। अब बोनी कपूर ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीब दो हफ्ते पहले पता चला था कि बोनी कपूर के घर के एक हेल्प स्टाफ को कोरोना हो गया है। निर्माता ने बताया कि उनके परिवार के सभी सदस्यों का टेस्ट निगेटिव आया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'यह बताते हुए खुशी है कि मैं और मेरी दोनों बेटियां कोरोना निगेटिव पाई गई हैं। हमारे स्टाफ के तीन लोग जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे वो भी ठीक हो चुके हैं और अब वो कोरोना निगेटिव हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
बोनी कपूर, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बोनी कपूर ने आगे लिखा कि 'हमारा 14 दिन का होम क्वारंटीन का समय भी पूरा हो गया और अब हम नए सिरे से शुरूआत करने के लिए तैयार हैं।' बोनी कपूर ने इसके साथ मुंबई पुलिस और बीएमसी को भी टैग किया है।

4 of 5
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य ट्वीट में बोनी कपूर ने लिखा कि 'मैं और मेरा परिवार डॉक्टर्स, हेल्थकेयर वर्कर्स, बीएमसी, मुंबई पुलिस, केंद्र और राज्य सरकार का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने ना केवल हमारी मदद की बल्कि वो पूरे महाराष्ट्र और देश के लिए काम कर रहे हैं। हम एक साथ कोविड 19 वायरस से उबर जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बोनी कपूर के लोखंडवाला स्थित घर में काम करने वाले 23 वर्षीय चरण साहू नाम के सहायक की तबीयत खराब लग रही थी। टेस्ट कराने पर उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें आइसोलेशन में रखा गया। इस बारे में बोनी कपूर ने तुरंत सोसाइटी को सूचना दी जिन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार को दी। बीएमसी और राज्य सरकार से जुड़े अधिकारी साहू को क्वारंटीन सेंटर ले गई थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें