फिल्म निर्माता बोनी कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी और अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ ही परिवार की तस्वीरों को भी शेयर करते रहते हैं। वह इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी मन की भावनाओं को फैंस के साथ साझा करते हैं। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर कीं।