फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने शेयर कीं कई तस्वीरें, श्रीदेवी के लिए लिखी यह बात...

Sat, 08 Jan 2022 07:36 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
BONY KAPOOR
फिल्म निर्माता बोनी कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी और अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ ही परिवार की तस्वीरों को भी शेयर करते रहते हैं। वह इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी मन की भावनाओं को फैंस के साथ साझा करते हैं। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर कीं।

 
विज्ञापन

2 of 5
बोनी कपूर और श्रीदेवी - फोटो : Twitter
उन्होंने सबसे पहले दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में दोनों को आइसक्रीम का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि श्रीदेवी अपनी आइसक्रीम काट रही हैं और बोनी उन्हें अपना हिस्सा भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रीदेवी, बोनी कपूर - फोटो : ट्विटर
बोनी ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, हम दोनों के पास एक मीठा दांत था... उसका नियंत्रण था कि कितना होना चाहिए और मेरे पास कोई नियंत्रण नहीं है। इस तस्वीर को उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने भी लाइक किया है।
 

4 of 5
श्रीदेवी, बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बोनी कपूर की इस थ्रोबैक तस्वीर को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। एक फैन ने लिखा, श्रीदेवी सबके दिलों में हमेशा जिंदा रहती हैं। एक अन्य यूजर ने  लिखा, दुर्भाग्य से वह बहुत जल्दी चली गईं। इस तस्वीर को अब तक 39 सौ से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिता बोनी के साथ अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बोनी कपूर ने अगली तस्वीर बेटी खुशी कपूर की शेयर की। इस तस्वीर में खुशी कपूर कार के भीतर बैठी हुई हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में बोनी कपूर ने लिखा- इंडीपैंडेंट। तस्वीर पर खुशी कपूर ने दिल वाले इमोजी बनाये हैं। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर तीसरी पोस्ट बेटे अर्जुन कपूर की फोटो के तौर पर डाली। जिसमें उन्होंने लिखा-टालमटोल करने वाला। जिस पर कमेंट करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा- हमेशा। इस तरह एक ही दिन में बोनी कपूर ने पहले दिवंगत पत्नी को याद किया और फिर उसके बाद बेटी खुशी की तस्वीर को फैंस के लिए साझा किया और आखिर में बेटे अर्जुन कपूर की एक पुरानी तस्वीर शेयर की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें