बॉलीवुड की सबसे पॉवरफुल जोड़ी दीपिका और रणवीर की शादी की तारीख तो सामने आ गई है। जानकारी के मुताबिक यह दोनों इस साल 20 नवंबर को शादी के बंधन में बधेंगे। ऐसे में लोगों के मन में यह आना लाजमी है कि बॉलीवुड के दूसरे लवबर्ड रणबीर और आलिया की शादी कब होगी। कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया साल 2020 तक शादी कर सकते हैं। इस बीच रणबीर से अफेयर को लेकर आलिया का बड़ा बयान सामने आया है।
विज्ञापन
2 of 5
Ranbir and Alia
आलिया और रणबीर के अफेयर की खबरें 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही आने लगी थीं। हालांकि कभी दोनों स्टार ने इस बारे में कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा लेकिन इशारों इशारों में दिल की बात कई बार जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने मीडिया से बात की इस दौरान जब उनसे रणबीर और उनके रिश्ते पर पूछा गया तो उन्होंने इस तरह से बात को घुमा दिया।
विज्ञापन
3 of 5
Ranbir and Alia
आलिया भट्ट ने कहा - 'मैं अफवाहों पर रिएक्ट नहीं करती। अफवाहों पर कुछ भी रिएक्ट नहीं किया जाता। जब तक यह अफवाह मेरे बाथरूम तक नहीं पहुंच रहीं तब तक ठीक है। अगर आप मेरे बारे में बात कर रहे हैं इसका मतलब मुझमें कुछ तो है। मैं प्रोफेशनली और पर्सनली अच्छी जगह पर हूं इसलिए इन बातों से मुझे फरक नहीं पड़ता।'
4 of 5
Ranbir Alia
आपको बता दें, आलिया अक्सर रणबीर कपूर के परिवार के साथ समय बिताते हुए देखी जाती हैं। कुछ दिन पहले नीतू कपूर ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रणबीर को 'दाल चावल' वाली लड़की पसंद आएगी। इसके बाद आलिया ने इंस्टाग्राम पर फैंस के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें 'घर का खाना बेहद पसंद है'। ऐसे में नीतू के बयान से आलिया के जवाब को जोड़कर देखा जा रहा है।
फिलहाल यह देखना होगा कि रणबीर और आलिया अपने रिश्ते कब खुलेआम स्वीकार करते हैं। यह दोनों स्टार इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और आलिया एक साथ बड़े परदे पर नजर आएंगे। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में इन दोनों स्टार्स के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं।