फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक कोई नहीं जानता था श्रीदेवी की इस आदत के बारे, अब पत्नी बोनी कपूर लगाएंगे प्रदर्शनी

Sun, 03 Jun 2018 11:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी
कम ही लोगों को यह पता है कि श्रीदेवी खाली वक्त में पेंटिग करने का शौक रखती थीं। श्रीदेवी के बनाए चित्रों को उनके निधन के बाद पति बोनी कपूर आम लोगों के सामने लाने की तैयारी में लगे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
jahnvi kapoor boney kapoor
श्रीदेवी के निधन के बाद बच्चों समेत खुद को संभालने की कोशिश कर रहे बोनी पत्नी की यादों को भी सुव्यवस्थित करके एक संग्रहालय बनाना चाहते हैं। इनमें श्रीदेवी की पेंटिंग्स भी शामिल होंगी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
sridevi cannes
सूत्रों के अनुसार श्रीदेवी भले ही शौकिया पेंटिंग करती थीं परंतु उनके हाथों में पेशेवर कलाकार जैसी सफाई थी। यही वजह है कि साल 2010 के मई में उनकी एक पेंटिंग 22 लाख रुपये में बिकी थी। 

 

4 of 5
sridevi
सूत्र बताते हैं कि थॉट्स (विचार) शीर्षक वाली इस पेंटिंग की लंदन में हुई नीलामी में श्रीदेवी को 22 लाख रुपये मिले थे। श्रीदेवी की अधिकतर पेंटिंग उनके घरों में लगी हैं और कई बार उन्होंने अपने बनाए चित्र दोस्तों तथा रिश्तेदारों को तोहफे में भी दिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
boney kapoor sridevi
बोनी के करीबी बताते हैं कि वह अब अपनी दिवंगत पत्नी की एक अधूरी इच्छा पूरी करना चाहते हैं। श्रीदेवी अपनी पेंटिंग्स की एक प्रदर्शनी लगाना चाहती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें