श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि पर फिल्मकार बोनी कपूर सोमवार को पूरा दिन अपने घर पर अकेले ही रहे। बेटी जान्हवी के साथ घर पर उन्होंने श्रीदेवी की याद में एक छोटी सी पूजा का आयोजन किया और इस दौरान अपने किसी रिश्तेदार तक को उन्होंने घर पर नहीं बुलाया। दूसरी बेटी खुशी पहले से विदेश में हैं। वह इस दिन मुंबई आना भी चाहती थीं लेकिन बोनी कपूर ने उन्हें पढ़ाई पर ही ध्यान लगाने को कहा। हालांकि, जाह्नवी ने जरूर अपनी मां के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर कीं।