फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, जीशान अयूब और ऋचा चड्ढा सहित इन स्टार्स ने किया ट्वीट

Mon, 24 Feb 2020 10:15 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Richa Chadha and zeeshan ayyub - फोटो : Social Media
अहमदाबाद में जब दुनिया की दो सबसे बड़ी शख्सियत लोगों को संबोधित कर रही थीं तो देश की राजधानी दिल्ली को सुलगाने की साजिश चल रही थी। दिल्ली के जाफराबाद में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर ऐसी हिंसा भड़की की एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जमकर पथराव हुआ हुआ और माहौल खराब करने की जमकर कोशिश हुई। सोशल मीडिया पर इस हिंसा के खिलाफ लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस बीच कुछ बॉलीवुड हस्तियों ने भी इसकी निंदा की।
विज्ञापन

2 of 6
zeeshan ayyub - फोटो : social media
अभिनेता जीशान अयूब ने ट्विटर पर लिखा, 'जो लोग अभी दिल्ली में हिंसा का समर्थन कर रहे हैं, वो पागल हो चुके हैं, मानसिक संतुलन खो चुके हैं। और जो अभी भी चुप हैं, और ये सब होने दे रहे हैं, वो मर चुके हैं, बस उन्हें पता नहीं है।'
 
विज्ञापन

3 of 6
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने जाफराबाद में गोली चलाने वाले आरोपी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, दोस्तों दिल्ली पुलिस मदद करें। अगर कोई इस व्यक्ति को जानता है तो इसकी जानकारी शेयर करे।'
 

4 of 6
Sayani Gupta - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने ट्वीट किया है और लिखा है, 'भाड़े के दंगाई...गुजरात मॉडल...हाउडी मोदी...।' सयानी गुप्ता का ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली हिंसा - फोटो : PTI
बता दें कि सोमवार दोपहर समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झड़प को देखते हुए राजधानी के 10 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि यह सारी घटनाएं छह से आठ किलोमीटर के क्षेत्र के अंदर हुई हैं। गृह सचिव अजय भल्ला ने जानकारी दी है कि अब हालात काबू में हैं। घटनास्थल पर एक हजार से ज्यादा लोगों का इकट्ठा होना इस बात की ओर इशारा करता है कि यह सुनियोजित साजिश थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
caa protest Delhi - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के एक अधिकारी के अनुसार, शाहीन बाग में शांतिपूर्वक प्रदर्शन चल रहा था। बाद में वह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। वहां पर भी माहौल खराब करने की कोशिश हुई, लेकिन सुरक्षा बलों ने प्रदर्शन को हिंसक होने से रोके रखा। उसके बाद दिल्ली के कई इलाकों में प्रदर्शन शुरू हो गए।

करण जौहर और एकता कपूर सहित मुंबई में सात प्रोडक्शन हाउस पर आयकर विभाग का सर्वे, ये है मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें