फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की छोटी बेटी भी बड़े पर्दे पर छाने को तैयार, बोनी कपूर ने करीबी को सौंपी लॉन्च की जिम्मेदारी

Tue, 19 Jan 2021 12:56 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
खुशी कपूर - फोटो : Instagram
युवा अभिनेत्री जान्हवी कपूर के बाद अब उनकी बहन खुशी कपूर ने भी फिल्मों में अपना करियर बनाने का मन बना लिया है। दोनों के पिता फिल्मकार बोनी कपूर ने घोषणा कर दी है कि बहुत ही ज्यादा खुशी कपूर को भी पर्दे पर देखा जाएगा। हालांकि, उन्होंने इस बारे में साफ कहा है कि खुशी को लेकर वह खुद कोई फिल्म नहीं बना रहे, बल्कि यह जिम्मेदारी उन्होंने किसी अपने को दी है। बोनी ने बहुत ज्यादा कुछ खुलकर तो नहीं बताया लेकिन इतना जरूर कहा कि खुशी किसी ऐसे के साथ काम करेगी जहां वह खुशी की सुरक्षा को लेकर निश्चिंत रहें।
विज्ञापन

2 of 5
बोनी और खुशी कपूर के साथ श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर ने वर्ष 2018 में करण जौहर के निर्माण में बनी फिल्म 'धड़क' से ईशान खट्टर के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं और सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। उनके साथ अक्सर उनकी बहन खुशी को भी देखा जाता है जहां से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों बहनों के बीच बहुत प्रेम है और दोनों शैतानियां भी खूब करती हैं। काफी समय से इस बारे में सवाल भी उठ रहे थे कि क्या खुशी भी फिल्मों में कदम रखेंगी? तो इसकी घोषणा बोनी ने कर दी है।
विज्ञापन

3 of 5
खुशी कपूर - फोटो : Instagram
एक इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने कहा कि, 'खुशी अभिनय के लिए बहुत बेताब है। जल्दी ही लोगों को वह आधिकारिक घोषणा सुनने में आएगी जिसमें खुशी कपूर के प्रोजेक्ट के बारे में बताया जाएगा'। वैसे तो बोनी खुद भी एक मशहूर फिल्मकार हैं लेकिन फिर भी उन्होंने खुशी कपूर के हिंदी फिल्मों में लॉन्च करने की जिम्मेदारी नहीं उठाई। वैसे भी उनके बेटे अर्जुन कपूर को जब 'इशकजादे' के साथ फिल्मों में देखा गया और जब जान्हवी कपूर ने भी फिल्म 'धड़क' के साथ फिल्मों में कदम रखा है तो वहां पर भी बोनी कपूर ने किसी भी क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई।

4 of 5
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अपना वह नियम बोनी खुशी के साथ भी कायम रखना चाहते हैं। इसका उनके पास एक कारण भी है। बोनी ने बताया है कि वह चाहे तो अपने बच्चों को लॉन्च कर सकते थे लेकिन वह एक पिता हैं इसलिए हो सकता है कि वह अपने बच्चों के साथ ठीक से काम न कर पाएं। यह न तो एक फिल्मकार के लिए अच्छा है और न ही एक अच्छे अभिनेता के लिए। बोनी को अपने भाई संजय कपूर के लॉन्च की बात अब भी खाए जाती है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने संजय कपूर की पहली फिल्म को बनाया था और कहीं न कहीं वहां पर ऐसा हुआ कि भाई वाला मामला सामने आया और फिल्म गड़बड़ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुशी कपूर
संजय कपूर ने वर्ष 1995 में फिल्म 'प्रेम' से हिंदी फिल्मों में एंट्री मारी थी। फिल्म के साथ अभिनेत्री तब्बू नजर आईं। बोनी को लगता है कि उन्होंने इस फिल्म को बनाया इसलिए काफी हद तक चीजें नकारात्मक रही हैं और संजय फिल्मों में बहुत अच्छा करियर नहीं बना पाए। वैसे तो बोनी ने अनिल कपूर के साथ भी काम किया है लेकिन उनका मानना है कि अनिल पहले से ही अपने आप को एक अभिनेता के रूप में स्थापित कर चुके थे इसलिए उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। अब वही चीज वह खुशी के साथ नहीं दोहराना चाहते हैं। उन्होंने बताया है कि खुशी को लॉन्च करने की जिम्मेदारी उन्होंने किसी ऐसे को दी है जिसकी वह बहुत इज्जत करते हैं और उन्हें लगता है कि उनके साथ काम करके खुश भी सुरक्षित रहेंगी और उन्हें भी अच्छा महसूस होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें