फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के करीब रहने के लिए 31 साल पहले बोनी ने चुकाई थी दोगुनी फीस, शादी से पहले हुईं प्रेग्नेंट

Sun, 11 Nov 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sridevi and boney kapoor - फोटो : twitter
बोनी कपूर और श्रीदेवी का साथ 22 साल तक रहा। यह दोनों 2 जून 1996 को शादी के बंधन में बंधे थे। इन 22 साल से में इन दोनों ने कई उतार-चढ़ाव को देखा। इस साल 24 फरवरी को इन दोनों का साथ टूट गया और श्रीदेवी ने हमेशा हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। श्रीदेवी के जाने के बाद से बोनी कपूर ने मां-बाप दोनों का फर्ज अदा कर रहे हैं। बोनी कपूर का 11 नवंबर को 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए इस मौके पर हम आपको श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी से जुड़ी दिलचस्प बात बताते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Boney Kapoor and Sridevi - फोटो : twitter
खबरों की मानें तो श्रीदेवी शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं। यही वजह थी कि बोनी कपूर ने साल 1996 में श्रीदेवी से जल्दबाजी में शादी कर ली थी। हालांकि इन दोनों की शादी की राह काफी मुश्किल भरी रही। साथ ही इन दोनों की लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रही। कहा जाता है कि बोनी कपूर ने ही पहले श्रीदेवी को प्रपोज किया था। बोनी श्रीदेवी के प्यार में पागल थे जबकि श्रीदेवी उन्हें उस वक्त भाव तक नहीं देती थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
sridevi - फोटो : twitter
खबरों की मानें तो श्रीदेवी के करीब रहने के लिए बोनी कपूर ने बड़ा कदम तक उठा लिया था। यह वाकया तब का है जब बोनी कपूर अनिल कपूर के साथ 'मिस्टर इंडिया' फिल्म बना रहे थे। इस फिल्म के लिए बोनी कपूर श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे। हालांकि उन तक पहुंचने का बोनी को कोई भी जरिया नहीं मिल रहा था। तभी बोनी ने श्रीदेवी की मां से कॉन्टैक्ट किया लेकिन मां ने फिल्म के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर दी। 

4 of 6
Mr India - फोटो : twitter
कहा जाता है कि बोनी श्रीदेवी के प्यार में इस कदर डूबे हुए थे कि दोगुनी फीस भी देने को तैयार थे। बोनी ने ऐसा इसलिए किया जिससे वह श्रीदेवी के करीब रह सकें। उस वक्त बोनी की शादी नहीं हुई थी। कुछ वक्त बाद बोनी ने मोना कपूर से शादी कर ली। श्रीदेवी अपने काम में बिजी हो गई लेकिन बोनी शादी के बाद भी श्रीदेवी को मन ही मन चाहते रहे। खबरों की मानें तो शादी के बाद भी वह श्रीदेवी के करीब आने का बहाना ढूंढते रहते थे। एक वक्त ऐसा आया श्रीदेवी की मां बीमार हो गईं और उनका लंबा इलाज चला। उस मुश्किल दौर में बोनी ने श्रीदेवी का साथ दिया और सारा कर्ज भी चुकाया। 
विज्ञापन

5 of 6
sridevi and mithun - फोटो : twitter
बोनी के इस कदम से श्रीदेवी प्रभावित हुईं। कहा जाता है कि जिस वक्त यह सब हुआ श्रीदेवी और मिथुन के भी अफेयर के किस्से थे। मिथुन को शक था कि श्रीदेवी उन्हें धोखा दे रही हैं। बात यहां तक पहुंच गई थी कि भरोसा दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी को राखी तक बांध दी थी। मिथुन पहले से ही शादीशुदा थे और पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं थे। इसलिए श्रीदेवी ने बोनी का हाथ थामा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
arjun kapoor and jhanvi kapoor - फोटो : twitter
श्रीदेवी के जीतेजी तो कभी भी अर्जुन कपूर की जाह्नवी और खुशी से ज्यादा बात भी नहीं करते थे। हालांकि श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद अर्जुन कपूर ने बड़ा भाई होने के सारे फर्ज निभाए। यहां तक कि वह पिता की मदद करने के लिए दुबई भी गए थे। अर्जुन कपूर की दोनों बहनों जाह्नवी और खुशी के साथ अक्सर मस्ती करते हुए तस्वीरें सामने आती रहती हैं। जिससे इतना तो साफ है कि वह अपनी बहनों का पूरा ख्याल रख रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें