फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी को याद कर भावुक हुए बोनी कपूर, पोस्ट में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे जान, तुम हर मिनट याद आती हो'

Tue, 13 Aug 2019 01:08 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sridevi boney kapoor - फोटो : file photo
श्रीदेवी का आज 56वां जन्मदिन है । इस मौके पर श्रीदेवी को बोनी कपूर, अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर ने याद किया । अनिल ने अपने टि्वटर अकाउंट पर श्रीदेवी की एक फोटो पोस्ट की और साथ में एक नोट लिखा । श्रीदेवी का निधन फरवरी 2018 में हो गया था । पूरा कपूर परिवार श्रीदेवी को याद कर रहा है ।
विज्ञापन

2 of 6
anil sridevi
अनिल ने पोस्ट में लिखा, 'आज का दिन हमारे लिए भावुक कर देने वाला है । हम आपका 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । आपको खोकर हम दुखी हैं लकिन आपकी हंसी को याद कर रहे हैं । हम आपको हर दिन याद करते हैं श्रीदेवी।'अनिल के अलावा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने भी एक पोस्ट किया है ।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
janhvi kapoor
जाह्नवी के लिए भी आज का दिन बेहद इमोशनल है। यह उनके पोस्ट से भी जाहिर हो रहा है। जाह्नवी ने मां श्रीदेवी की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मां, आई लव यू।' श्रीदेवी ने अपनी बेटी को भी सुपरस्टार बनाने का सपना देखा, लेकिन जाह्नवी की डेब्यू फिल्म से पहले ही उनका निधन हो गया था।
 

4 of 6
बोनी और खुशी कपूर के साथ श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल और जाह्नवी के अलावा बोनी कपूर ने भी पत्नी श्रीदेवी को उनके जन्मदिन पर याद किया । बोनी कपूर ने श्रीदेवी की फोटो ट्वीट कर लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो जान । जिंदगी के हर मिनट पर मैं तुम्हें याद करता हूं । हमें रास्ता दिखाती रहना । तुम हमारी याद में हमेशा साथ रहोगी' ।
 


 
विज्ञापन

5 of 6
sridevi, Janhvi Kapoor - फोटो : social media
श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र से कर दी थी। साल 1976 से 1982 के बीच उन्होंने कई सारी तमिल और तेलुगू फिल्में की जिसमें से ज्यादातर फिल्में उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स के साथ की। बॉलीवुड में श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री रहीं जिन्होंने चुनौतीपूर्ण किरदारों को बखूबी से निभाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
janhvi kapoor - फोटो : social media
जाह्नवी की बात करें तो वो फिल्म रूही आफजा की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास गुंजन सक्सेना की बायोपिक भी है। साथ ही 'दोस्ताना 2' में भी उनकी एंट्री हुई है। फिल्म में कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे। धर्मा प्रोडक्शन्स ने दोस्ताना 2 का एलान करते समय इसके एक हीरो की जगह खाली रखी है।

13 की उम्र में मां का किरदार कर हिट हो गई थीं श्रीदेवी, रजनीकांत के साथ दीं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें