बोनी कपूर और कोमाली फिल्म का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने जिस तमिल फिल्म के रीमेक के हिंदी और तमाम दूसरी भाषाओं में रीमेक के राइट्स खरीदे हैं, उसका नाम है कोमाली। इस फिल्म में कहानी का नायक अरसे बाद कोमा से जागता है और उसे आसपास बदल चुके हालात में खुद को सहज बनाने के लिए तमाम दिक्कतों का सामना करना होता है। मूल फिल्म के हीरो हैं, जयराम रवि और प्रदीप रंगनाथन निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ इसमें काजल अग्रवाल और संयुक्ता हेगड़े ने मुख्य किरदार निभाए हैं।