फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरहिट फिल्में देने के बाद भी गुमनामी की जिंदगी जी रहीं ये अभिनेत्री, 'बिग बॉस' में आई थीं नजर

Sat, 21 Sep 2019 12:40 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rimi Sen - फोटो : instagram
सिनेमाजगत में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने शुरुआत में तो खूब नाम कमाया लेकिन समय के साथ उनकी चमक धूमिल हो गई। ऐसी ही एक अभिनेत्री का नाम रिमी सेन (Rimi Sen) है। रिमी सेन ने बंगाली फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी जिसके बाद 'हंगामा' फिल्म से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद 'बागवान', 'धूम' और फिर 'हेरा फेरी' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। यह फिल्में तो हिट हुईं लेकिन रिमी सिनेमाजगत में वह पहचान नहीं बना पाईं। रिमी सेन 21 सितंबर को 38वां जन्मदिन मना रही हैं। जानिए रिमी की जिंदगी से जुड़े कुछ तथ्य...
विज्ञापन

2 of 5
Rimi Sen - फोटो : social media
रिमी सेन का असली नाम शुभोमित्रा सेन हैं लेकिन इंडस्ट्री के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया। रिमी का जन्म 21 सितम्बर 1981 को कोलकाता में हुआ था। रिमी बचपन से ही अभिनेत्री बनाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने बचपन में ही बंगाली फिल्म 'दामू' में काम किया था। ग्रेजुएशन की पढ़ाई खत्म करने के बाद रिमी सेन ने मुंबई का रुख किया। यहां आकर वो मॉडलिंग करने लगीं। रिमी ने विज्ञापन और मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया। बॉलीवुड में उनकी एंट्री कॉमेडी फिल्म 'हंगामा' से हुई। ये फिल्म हिट साबित हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
Rimi Sen - फोटो : instagram
रिमी को फिल्म फेयर के बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया। यहीं से रिमी का करियर चल निकला। इसके बाद उनके आगे फिल्मों की लाइन लग गई। वो हिंदी फिल्मों के साथ बंगाली और तेलुगू फिल्में भी करने लगीं। 'धूम', 'गरम मसाला' के बाद उन्हें सलमान खान की फिल्म 'क्योंकि' मिली। इसके बाद वो 'दीवाने हुए पागल', 'फिर हेराफेरी', 'गोलमाल' जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने पहली बार 'बुधिया सिंह' फिल्म से निर्माता के तौर पर हाथ आजमाया।

4 of 5
Rimi Sen - फोटो : instagram
रिमी सेन 'बिग बॉस 9' से एक बार फिर चर्चा में आईं। इस दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने उनसे एक मजाक किया था। सलमान ने रिमी को 'बिग बॉस' फिनाले का टिकट दे दिया था। इसे देखकर रिमी की आंखों में आंसू आ गए। दरअसल, बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही रिमी वापस जाने के जिद्द करने लगी थीं। इसके बावजूद रिमी लंबे वक्त तक 'बिग बॉस' में टिकीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rimi Sen - फोटो : instagram
बिग बॉस में रिमी अपने स्वभाव की वजह से सुर्खियों में रहीं। इस शो के बाद भी रिमी का करियर आगे नहीं बढ़ सका और वो फिल्म इंडस्ट्री में गुमनाम हो गईं। रिमी ने 2017 में भाजपा ज्वाइन कर ली। हालांकि राजनीति में भी रिमी ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। 

यह भी पढ़ें:- सोनाक्षी सिन्हा को नहीं पता- किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे हनुमान, लेनी पड़ी लाइफलाइन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें