फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boman Irani Best Roles: कभी ‘वायरस’ तो कभी ‘बटुक’ बन किया दर्शकों का मनोरंजन, यहां देखें बोमन ईरानी के पांच शानदार किरदार

Tue, 19 Apr 2022 04:29 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बोमन ईरानी अपनी दमदार अदाकारी के लिए दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं। अभिनेता होने के साथ-साथ वह एक वॉयस आर्टिस्ट और फोटोग्रॉफर भी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Boman Irani Best Roles - फोटो : Social media

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बोमन ईरानी अपनी दमदार अदाकारी के लिए दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं। अभिनेता होने के साथ-साथ वह एक वॉयस आर्टिस्ट और फोटोग्रॉफर भी हैं। अभिनेता अपने द्वारा निभाए गए कॉमेडी और खलनायक वाले किरदारों के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया है। सामने आए ट्रेलर में बोमन ईरानी एक बार फिर दमदार और एक अलग किरदार में नजर आए हैं। आइए जानते हैं अभिनेता के ऐसे ही कुछ दमदार किरदारों और फिल्मों के बारे में- 

विज्ञापन

2 of 6
मुन्नाभाई एमबीबीएस - फोटो : Social media

मुन्नाभाई एमबीबीएस
ओटीटी प्लेटफॉर्म-
नेटफ्लिक्स
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' एक कॉमेडी फिल्म है, जो साल 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी मुन्ना (संजय दत्त) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गुंडा होता है। लेकिन उसके पिता उसे डॉक्टर बनते हुए देखना चाहते हैं। फिल्म में बोमन ईरानी एक डॉक्टर और मेडिकल कॉलेज के डीन की भूमिका में नजर आए हैं, जो अपने उसूलों और विचारों का पक्का है। इस फिल्म में  बोमन इरानी के अलावा सुनील दत्त, संजय दत्त, अरशद वारसी, ग्रेसी सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में थे।  

 
विज्ञापन

3 of 6
वक्त- द रेस अगेन्स्ट टाइम - फोटो : Social media

वक्त- द रेस अगेन्स्ट टाइम
ओटीटी प्लेटफॉर्म-
जी5
साल 2005 में आई फिल्म वक्त- द रेस अगेन्स्ट टाइम का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया था। इस फिल्म में बोमन ईरानी ने बड़ा मजेदार किरदार निभाया था। फिल्म में अभिनेता फिल्म की मुख्य अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पिता का किरदार निभाया था। फिल्म में बोमन इरानी के महानायक अमिताभ बच्चन, एक्टर अक्षय कुमार, शेफाली शाह, प्रियंका चोपड़ा आदि नजर आए थे।

 

4 of 6
3 इडियट्स - फोटो : Social media

3 इडियट्स
ओटीटी प्लेटफॉर्म-
नेटफ्लिक्स
राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स में बोमन ईरानी एक अहम और अलग किरदार में नजर आए थे। साल 2009 में आई इस फिल्म में अभिनेता ने एक इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल की भूमिका निभाई है। फिल्म में बोमन ईरानी काफी सख्त और एर अहंकारी किरदार में नजर आए, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। 3 इडियट्स में बोमन ईरानी के साथ अभिनेता आमिर खान, शरमन जोशी,आर.माधवन, एक्ट्रेस करीना कपूर आदि नजर आए हैं।

विज्ञापन

5 of 6
हाउसफुल - फोटो : Social media

हाउसफुल
ओटीटी प्लेटफॉर्म-
डिज्नी+हॉटस्टार
साल 2010 में रिलीज हुई यह एक कॉमेडी फिल्म थी। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसने दर्शकों को खूब हंसाया। फिल्म में बोमन ईरानी के रोल की बात करें तो अभिनेता इस फिल्म में बटुक पटेल का किरदार निभाया था। अभिनेत्री लारा दत्ता के पिता की भूमिका में दर्शकों ने बोमन को काफी पसंद किया था। इस फिल्म का निर्देशन साजिद खान ने किया था। हाउसफुल के अलावा बोमन ईरानी इस फिल्म के सभी भागों में दिखाई दिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जॉली एलएलबी - फोटो : Social media

जॉली एलएलबी
ओटीटी प्लेटफॉर्म-
डिज्नी+हॉटस्टार
पूर्व पत्रकार सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित, 'जॉली एलएलबी' बॉलीवुड की सबसे रिएलिस्टिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में बोमन ईरानी,अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला,अमृता राव ने अभिनय किया है। फिल्म की कहानी जगदीश त्यागी अर्फ जॉली के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मेरठ का एक छोटा सा वकील है। वहीं, बोमन ईरानी इस फिल्म में एक अहंकारी वकील के किरदार में नजए आए हैं, जिसे खुद पर इसलिए घमंड है क्योंकि उसने कभी कोई केस नहीं हारा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें