फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: आयशा सुल्ताना को मिली अग्रिम जमानत और पायल रोहतगी हुईं गिरफ्तार

Sat, 26 Jun 2021 12:32 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयशा सुल्ताना - फोटो : Instagram
राजद्रोह के मामले में केरल हाईकोर्ट ने फिल्म मेकर आयशा सुल्ताना को अग्रिम जमानत दे दी है। बता दें कि गुरुवार को कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके साथ ही आयशा से गुरुवार को तीन घंटे लंबी पूछताछ भी चली थी। बता दें, आयशा से रविवार, बुधवार और गुरुवार को इस मामले में पूछताछ की गई थी। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। लक्षद्वीप के कावारत्ती पुलिस स्टेशन में तीन घंटे पूछताछ के बाद बाहर आते वक्त आयशा ने कहा था कि अब सब खत्म हो गया है। मुझसे पुलिस ने कहा है कि मैं कोच्चि जा सकती हूं। अब मैं वहां के लिए रवाना हो जाऊंगी। मैं शायद कल या परसो तक वहां पहुंचूंगी। 

दरअसल, पिछले दिनों एक टीवी चैनल डिबेट के दौरान फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना ने कहा कि लक्षद्वीप में अभी तक कोरोना का एक भी केस नहीं था, लेकिन अब हर रोज 100 मामले सामने आ रहे हैं। मैं स्पष्ट तौर पर कह सकती हूं कि केंद्र सरकार ने बायो वेपन के तौर पर प्रशासक प्रफुल्ल पटेल की तैनाती की है। वह यहां पर अलोकतांत्रिक, जनविरोधी नीतियों को लागू कर रहे हैं, जिससे कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आयशा सुल्ताना के बयान के बाद भाजपा ने इसकी कड़ी आलोचना की और उसके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करवाया। 

राहत: केरल हाईकोर्ट ने आयशा सुल्ताना को दी अग्रिम जमानत, राजद्रोह का है आरोप
विज्ञापन

2 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : Instagram
अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वालीं एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस पर सोसायटी के चेयरमैन को गाली देने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। चेयरमैन ने पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पायल पर आरोप है कि वो सोसायटी की सदस्य न होने के बाद भी उसकी 20 जून को चल रही मीटिंग में चली आईं और उन्होंने चेयरमैन समेत कई लोगों से जमकर झगड़ा और गाली गलौच की। बच्चों के सोसायटी में खेलने को लेकर भी उन्होंने लोगों से जमकर झगड़ा किया।

विवाद: पायल रोहतगी गिरफ्तार, सोसायटी के चेयरमैन को जान से मारने की धमकी देने का है आरोप
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Instagram
लोगों को कोरोना से बचने और उसके प्रभाव को कम करने का एक मात्र साधन वैक्सीन ही नजर आ रहा है। बीते दिनों हालात ये हो चुके थे कि लोगों को वैक्सीन के लिए स्लॉट ही नहीं मिल रहा था। हालांकि अब इस व्यवस्था में सुधार देखने को मिला है। इसी बीच सोनू ने एक एप लॉन्च किया है जिसका नाम 'कवरेज' है। यह एप, जो लोग वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने में असमर्थ हैं, उनके लिए कारगर साबित होगी। इस बात की जानकारी सोनू ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। सोनू ने एक वीडियो साझा की है और एप से संबंधित आवश्यक सूचनाओं के बारे में बताया है। सोनू सूद का कहना है कि इस एप के जरिये भारत में तेजी से टीकाकरण हो सकेगा। यह एक बड़ी मदद होगी पूरे भारत को टीका लगवाने में।

नेक पहल: 'वैक्सीनेशन तक की दूरी, चलो मिलकर करें पूरी', सोनू सूद ने लॉन्च की नई एप 'कवरेज'

4 of 5
अनिरुद्ध दवे - फोटो : सोशल मीडिया
55 दिन से अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे अनिरुद्ध दवे को अब डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। बता दें कि अनिरुद्ध दवे को भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। दरअसल 23 अप्रैल को वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उस वक्त वो भोपाल में एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। अनिरुद्ध दवे का ऑक्सीजन लेवल भी बहुत कम हो गया था और लंग्स में इंफेक्शन भी 85 प्रतिशत तक फैल गया था जिससे उनके जीवन को खतरा हो गया था। वहीं अब इस पहाड़ जैसे समय को काटने के बाद से उन्हें घर जाने की अनुमति डॉक्टरों से मिल गई। इसके बाद अनिरुद्ध काफी भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त की।

खुशी के पल: कोरोना को मात देकर 55 दिन बाद घर लौटे अनिरुद्ध दवे, बोले- जिंदगी आ रहा हूं मैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिशेल मोरोन - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लोबल हार्टथ्रोब मिशेल मोरोन दुनिया भर में कई लोगों के लिए मेन ऑफ द ड्रीम हैं। फिल्म '365 डेज' में अपने हॉट लुक से फैन्स के दिनों की धड़कने बढ़ाने वाले मिशेल मोरोन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हुईं, जिसके कारण वह भड़के हुए हैं। अभिनेता ने लोगों को फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह किसी की प्राइवेसी में सेंध लगाकर गैर-कानूनी तरीके से फोटो को लीक करना बेहद शर्मनाक बात है। यह फोटोज पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 365 डेज से जुड़ी हुई है। यह एक एडल्ट कैटेगरी की फिल्म थी, जो काफी हिट हुई थी।  मिशेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा पोस्ट लिखा है, जिसमें वह फोटोज लीक करने वालों को खूब सुना रहे हैं। 

365 डेज फेम मिशेल मोरोन की प्राइवेट तस्वीरें हुईं लीक, भड़के अभिनेता ने कहा- प्राइवेसी में सेंध लगाना जुर्म…
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें