फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: हिंदी भाषा पर विवाद और अक्षय कुमार ने दिखाई रामसेतु की पहली झलक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Thu, 28 Apr 2022 08:20 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें - फोटो : social media
एक ट्वीट से शुरू हुआ विवाद अब धीरे- धीरे बढ़ता जा रहा है। साउथ अभिनेता किच्चा सुदीप के एक बयान और फिर उस पर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के जवाब ने इस मुद्दे को बड़ा रूप दे दिया। हिंदी राष्ट्र भाषा नहीं वाले किच्चा सुदीप के ट्वीट पर अब जुबानी जंग तेज होती जा रही है। वहीं, अब इस मामले में फिल्मी दुनिया के अन्य कलाकार भी अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी क्रम में अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी इस पर राय रखी है। तो वहीं अब राजनेता भी इस जंग में कूद पड़े हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Bollywood v/s South: हिंदी भाषा पर जारी विवाद पर आया सोनू सूद का बयान, कहा- साउथ फिल्में बदलेगी हिंदी सिनेमा का तरीका

Bollywood V/S South: अजय देवगन के खिलाफ साथ आए कर्नाटक से सभी नेता, किच्चा सुदीप के बयान को ठहराया सही
 
विज्ञापन

2 of 10
अक्षय कुमार , राम सेतू - फोटो : social media
अक्षय कुमार ने शेयर की रामसेतु की पहली झलक
अक्षय कुमार इस समय लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। अभिनेता अपने पान मसाले के विज्ञापन को लेकर नेटिजन्स के निशाने पर हैं। वह आए दिन ट्रोलिंग शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अभिनेता ने इस मुद्दे पर माफी मांगते हुए कहा था कि 'वह उस विज्ञापन से कमाए गए पैसे को अच्छे कामों में इस्तेमाल करेंगे।' लेकिन इस बात से भी नेटिजन्स को सुकून नहीं मिला। ट्रोलिंग के बीच खिलाड़ी कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी एक आगामी फिल्म की पहली झलक साझा की है। देखना यह होगा कि अब इसपर सोशल मीडिया यूजर्स का क्या रिएक्शन देते हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर
Ram Setu: अक्षय कुमार ने दुनिया को दिखाई 'राम सेतु' की पहली झलक, इस त्योहार पर होगी रिलीज

 
विज्ञापन

3 of 10
अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अवतार के सीक्वल का टाइटल आया सामने
'अवतार' हॉलीवुड की एक ऐसी कहानी जो सामान्य सी होने के बावजूद अपने विजुअल इफेक्ट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में नया कीर्तिमान बनाने में कामयाब रही थी। नीले रंग के जीवों की इस कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। करीब एक दशक पहले रिलीज हुई इस फिल्म के सीक्वल के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार में हैं। डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने फिलहाल इस फिल्म के सीक्वल को बनाने का एलान तो पहले ही कर दिया था और अब फैंस के लिए एक बड़ी खबर है कि इस फिल्म के सीक्वल का टाइटल भी सामने आ गया है, साथ ही इसका टीजर और ट्रेलर भी विशेष रूप से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
 यहां पढ़ें पूरी खबर
Avatar 2 Title: हो गया 'अवतार' की सीक्वल के टाइटल का एलान, अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगा टीजर

 

4 of 10
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केजीएफ ने तोड़े रिकॉर्ड
निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के बाद अब निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में टॉप 5 फिल्मों में पहुंच गई है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन के मामले में पहले ही टॉप 5 फिल्मों में जगह बना ली है। बीते एक महीने में ये दूसरी गैर हिंदी भारतीय फिल्म है जिसने दुनिया भर में अपने कारोबार से धूम मचाई और नौ सौ करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर ली। जिस रफ्तार से फिल्म का कलेक्शन दूसरे हफ्ते में जारी रहा है और जैसा इसके अभी तीसरे हफ्ते में भी करने की उम्मीद है, उससे लग रहा है कि ये फिल्म जल्द ही हजार करोड़ रुपये का चमत्कारिक आंकड़ा वर्ल्डवाइड कलेक्शन में हासिल कर लेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
KGF Chapter 2 Worldwide Collection: रॉकी का दुनिया भर में बजा डंका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पहुंचे इस नंबर पर

 
विज्ञापन

5 of 10
नीलत (पहली पत्नी), पवन सिंह और ज्योति (दूसरी पत्नी) - फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह देंगे दूसरी पत्नी को तलाक
भोजपुरी सिनेमा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से अलग होने का फैसला ले लिया है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने आरा फैमिली कोर्ट में गुरुवार को तलाक की अर्जी डाली है। वहीं दूसरी तरफ, अभिनेता की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Pawan Singh: दूसरी बीवी से तलाक लेंगे पवन सिंह, पहली पत्नी की संदिग्ध स्थितियों में हुई थी मौत

 
विज्ञापन

6 of 10
रनवे 34 और हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी ये फिल्में
नए हफ्ते की शुरुआत के साथ लोग हर शुक्रवार रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। देशभर में अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज होने वाली ये फिल्में वीकेंड के लिए एक परफेक्ट एंटरटेनर साबित होती है। ऐसे में अगर शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों की सूची पहले ही मिल जाए तो इन्हें देखने के लिए बेहतर प्लानिंग की जा सकती है। इस शुक्रवार यानी 29 अप्रैल को बॉलीवुड के दो बड़े कलाकारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मुकाबले के लिए तैयार है। इसके अलावा साउथ समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Movie Release This Week: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी ये सात फिल्में, मनोरंजन से भरपूर होगा वीकेंड

 
विज्ञापन

7 of 10
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ओटीटी को लेकर दिया बयान
ओटीटी प्लेटफॉर्म इस समय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान दे रहा है। ओटीटी की बढ़ती पॉपुलैरिटी की वजह से बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स व निर्माता-निर्देशक इसका रुख कर रहे हैं। ऐसे ही कलाकारों में से एक हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जो अभी तक कई वेब सीरीजों में काम कर चुके हैं। इन वेब सीरीजों में काम करके प्रसिद्धि हासिल करने वाले नवाजुद्दीन ने आज वेब सीरीज को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
Shocking: ओटीटी वेब सीरीज को लेकर नवाजुद्दीन ने दिया बड़ा बयान, बोले 'मैं अब नहीं करूंगा इनमें काम'

 

8 of 10
सलमान खान और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान की फिल्म से डेब्यू करेंगे शहनाज गिल
शहनाज गिल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। बिग बॉस के बाद एक्ट्रेस को एक के बाद एक बड़े ऑफर्स मिल रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि वह कंगना रणौत के शो लॉकअप में बतौर जेलर नजर आ सकती हैं। इस बीच उनके फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज के हाथ बड़ी फिल्म लग गई है। यह फिल्म किसी और की नहीं बल्कि इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान की है। जानकारी के मुताबिक शहनाज कभी ईद कभी दिवाली में नजर आ सकती हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Shehnaaz Gill: सलमान खान ने दिया शहनाज गिल को बड़ा मौका, कभी ईद कभी दिवाली से करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू
 

9 of 10
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड निर्माताओं को लेकर दिया बड़ा बयान
हिंदी बेल्ट में साउथ की फिल्मों की सफलता के बाद से ही बॉलीवुड बनाम दक्षिण की लड़ाई शुरू हो गई है। इस मामले में कई साउथ और बॉलीवुड अभिनेता अपनी-अपनी राय पेश कर चुके हैं। वहीं अब इस मुद्दे पर अभिनेता मनोज बाजपेयी का हैरान कर देने वाला बयान सामने आया है। दरअसल, अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि केजीएफ: चैप्टर 2, आरआरआर, और पुष्पा: द राइज जैसी फिल्मों की सफलता से बॉलीवुड फिल्म निर्माता कांप गए हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
Bollywood VS South Film Industry: "साउथ फिल्मों की सफलता से फिल्ममेकर्स डर गए हैं", मनोज बाजपेयी ने किया बड़ा खुलासा
 
विज्ञापन

10 of 10
अनुपमा, अनुज - फोटो : social media
टीआरपी में अनुपमा को लगा झटका
बार्क इंडिया (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) ने 16वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल के मेकर्स के साथ-साथ ही इनके फैंस को भी इस लिस्ट बेसब्री का इंतजार रहता है। टॉप 5 में जगह बनाने के लिए मेकर्स लगातार शोज में नए-नए ट्विस्ट एंड टर्नस लाते रहते हैं। इन ट्विस्ट एंड टर्नस से ही इनकी व्यूअरशिप पर असर पड़ता है। इस हफ्ते जारी हुई लिस्ट की बात करें तो स्टार प्लस का मशहूर धारावाहिक अनुपमा एक बार फिर लिस्ट में टॉप पर है। इसके अलावा भी कई शोज ने इस हफ्ते टॉप 5 में अपनी जगह बरकरार रखी है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते किस शो ने टॉप 5 में जगह बनाई और कौन इस लिस्ट में जगह पाने में नाकाम रहा...
यहां पढे़ं पूरी खबर
TRP Week 16: 'अनुपमा' को एक बार फिर लगा झटका, 'गुम हैं किसी के प्यार में' को बढ़त; यहां देखें टॉप शोज की लिस्ट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें