किच्चा सुदीप
- फोटो : सोशल मीडिया
यह था पूर विवाद
फिल्म 'आर: द डेडलिएस्ट गैंगस्टर एवर' के लॉन्च इवेंट पर कन्नड़ स्टार सुदीप ने कहा था कि बॉलीवुड आज पैन इंडिया फिल्में बना रहा है। उन्होंने इस इवेंट में कहा था, "हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं है। बॉलीवुड इंडस्ट्री अब तेलुगू और तमिल में डबिंग करके सफलता पाने के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। आज हम ऐसी फिल्में बना रहे हैं, जो हर जगह रिलीज हो रही हैं।" इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया और अब अजय देवगन ने भी इस मामले पर अपनी राय साझा की है।