काेरोना संक्रमण के रोक-थाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन को हटाने के बाद, जब 2021 में सिनेमाघर के द्वार एक बार फिर सिनेमाप्रेमियों के लिए खुल गए, तब केवल दो बॉलीवुड फिल्मों - 'सूर्यवंशी' और '83' - ने ही बॉक्स-ऑफिस हिट के शीर्ष 10 की लिस्ट में जगह बनाई। वहीं तेलुगू फिल्म 'पुष्पा: द राइज' इस लिस्ट में पहले स्थान पर बना हुआ है।