फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: पवन सिंह-शिल्पी राज के गाने 'साड़ी से ताड़ी' ने मचाया तहलका, यूट्यूब पर तेजी से हो रहा ट्रेंड

Tue, 17 May 2022 05:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। एक्टिंग के अलावा वह एक शानदार सिंगर भी हैं जिनके गानों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में एक्टर का एक नया गाना रिलीज हुआ है जो दर्शकों को खूब लुभा रहा है। गाने का नाम 'साड़ी से ताड़ी' है। इस गाने को पवन सिंह के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। रिलीज के बाद से ही इस गाने ने धमाल मचा दिया है। गाने को रिलीज हुए चंद घंटे हुए हैं और अभी से ही ये गाना यू-ट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।
विज्ञापन

2 of 4
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की खूब जमी जोड़ी
इस गाने को पवन सिंह और स्मृति सिन्हा पर फिल्माया गया है। फैंस को यह जोड़ी काफी पसंद आ रही है। गाने में पवन सिंह एक बार फिर पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। वहीं, इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। साड़ी से ताड़ी गाने को अपने संगीत से आर्य शर्मा ने सजाया है।
विज्ञापन

3 of 4
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा गाना
इस गाने को आज यानी 17 मई को रिलीज किया गया। जिसके कुछ ही देर बाद यह यू-ट्यूब पर ट्रेंड होने लगा। महज आठ घंटे में इस गाने को 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर दो लाख से ज्यादा लाइक्स भी आ चुके हैं। दर्शक कमेंट सेक्शन में अपने पसंदीदा एक्टर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने पर एक फैन ने कमेंट किया, 'आवाज की दुनिया के बेताज बादशाह, पवन सिंह केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेमस हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी भाषा की मिठास को पवन सिंह ने जमाने को सुनाया है जियो किंग।' गौरतलब है कि पवन सिंह ने अपने करियर में एक बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाए हैं। उनका गाना लॉलीपॉप लागेलू आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। यह गाना केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में खूब सुना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें