फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Vs South: बाहुबली फेम तमन्ना भाटिया ने साउथ के फैंस को बताया ज्यादा ईमानदार, बॉलीवुड के लिए कही ये बात

Mon, 13 Jun 2022 11:53 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा में बीते कुछ समय से बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बीच विवाद देखने को मिल रहा है। कई स्टार्स ने बॉलीवुड और साउथ को एक सिनेमा का दर्जा दिया है लेकिन दोनों इंडस्ट्री से कुछ ऐसे कलाकार भी सामने आए हैं, जो सिर्फ अपनी-अपनी भाषा की फिल्मों में काम करना चाहते हैं। इन सबके बीच अब लोकप्रिय अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने साउथ और उत्तर भारत के फैंस पर एक टिप्पणी की है। तमन्ना ने साउथ के फैंस को ज्यादा ईमानदार बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना भाटिया ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उनसे दक्षिण और उत्तर भारत के फैंस के बारे में पूछा गया। इस पर अभिनेत्री ने बताया कि दक्षिण भारत के फैंस ज्यादा ईनामदार होते हैं और उत्तर भारत के लोगों का विश्वास पाने में काफी ज्यादा समय लग जाता है। तमन्ना ने कहा, 'दक्षिण भारत के फैंस अपने पसंदीदा सितारों के लिए काफी ज्यादा भावुक होते हैं। लेकिन उत्तर भारत में एक वफादार प्रशंसक पाने में काफी ज्यादा समय लग जाता है।'
विज्ञापन

3 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : Instagram
इसके आगे तमन्ना भाटिया ने ये भी कहा, 'मुझे लगता है कि ये बताने की जरूरत ही नहीं है कि दक्षिण भारत के फैंस काफी ज्यादा इमोशनल होते हैं। वह सीधे कलाकार से इमोशनली जुड़ते हैं। वह उनके साथ हमेशा बहुत ही अलग और व्यक्तिगत संबंध रखते हैं। लेकिन उत्तर भारत का स्टारडम अलग होता है। यह सिर्फ उन कुछ चुनिंदा सितारों के लिए है, जो एक दशक से भी ज्यादा समय तक बॉलीवुड में खुद को बनाए रखने में कामयाब होते हैं। उत्तर के फैंस की वफादारी समय के साथ मिलती है।'  

4 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : Instagram
तमन्ना भाटिया ने इससे पहले दिए अपने एक इंटरव्यू में भी बॉलीवुड और साउथ सिनेमा पर बात की थी। इस दौरान दोनों इंडस्ट्री के बीच के विवाद पर अभिनेत्री ने कहा था, 'लोगों ने सच में इस पूरी बात को गलत समझा है और अचानक ये अजीब अंतर पैदा कर दिया है कि यह दक्षिण इंडस्ट्री या नॉर्थ इंडस्ट्री है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप भारत में किस जगह से हैं। आपको बस प्रामाणिक होने की जरूरत है। दुनिया इसे भारतीय सिनेमा के रूप में देखती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि तमन्ना भाटिया हिंदी समेत कई भाषाओं की फिल्मों में नजर आ चुकी है। वह तेलुगू और तमिल भाषाओं की कई बड़ी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। तमन्ना 'एंटरटेनमेंट', 'हिम्मतवाला' और 'हमशक्ल' जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, वह 'बाहुबली द बिगनिंग' में भी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें