फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस का इन फिल्मों पर हुआ असर, फिर से अक्षय कुमार और विन डीजल की होगी बड़ी टक्कर

Fri, 13 Mar 2020 08:42 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेल बॉटम और फास्ट एंड फ्यूरियस 9 - फोटो : सोशल मीडिया
चीन से शुरू हुए कोरोनावायरस का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। आम लोगों के साथ ही साथ अब इसका बड़ा असर सिनेमा पर भी देखने को मिल रहा है। न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड भी इसके चपेट में आ गया है। एक तरफ जहां कई बड़े- बडे आयोजन टाले जा रहे हैं तो वहीं फिल्मों की रिलीजिंग डेट भी बदली जा रही है। फिल्मों की बदलती रिलीजिंग डेट की लिस्ट में अब फास्ट एंड फ्यूरियस 9 भी आ गई है। लेकिन इस फिल्म की बदलती रिलीजिंग का असर अक्षय कुमार पर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज 9 - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल  हॉलीवुड की फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की नौवीं कड़ी यानी फास्ट एंड फ्यूरियस 9 पहले 22 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब कोरोनावायरस के प्रभाव के चलते फिल्म की रिलीजिंग तारीख अब 2 अप्रैल 2021 कर दी गई है। ऐसे में अब विन डिजल और जॉन सीना स्टारर फिल्म की टक्कर अब अक्षय कुमार की फिल्म से होने वाली है।
 
विज्ञापन

3 of 5
राधे, एफ 9 और लक्ष्मी बॉम्ब - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पहले जहां इस फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' और सलमान खान की 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' के साथ होने थी लेकिन अब फिल्म की रिलीजिंग तारीख बदलने के कारण फास्ट एंड फ्यूरियस 9 की टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' से होगी। याद दिला दें कि पहले बेल बॉटम की रिलीजिंग डेट 22 जनवरी 2021 तय की गई थी लेकिन बाद में उसे बदलकर 2 अप्रैल 2021 कर दिया गया था। 
 

4 of 5
सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया
बात कोरोनावायरस का फिल्मों की रिलीजिंग डेट पर असर की करें तो फास्ट एंड फ्यूरियस 9 ऐसी अकेली फिल्म नहीं है, जिसको कोरोनावायरस के असर के चलते टाला गया है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ  स्टारर फिल्म सूर्यवंशी भी शामिल है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज डेट की तारीख बाद में घोषित करने की बात कही हैं। ये फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। इससे पहले जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म नो टाइम टू डाइ की रिलीज डेट भी बदली जा चुकी है। इसके अलावा ए क्वायट प्लेस पार्ट टू का प्रीमियर भी रद्द हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गौरतलब है कि कोरोनोवायरस का संक्रमण चीन और भारत के अलावा दक्षिण कोरिया और इटली तक फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। इसके बाद से भारत में भी सिनेमाघरों को बंद रखने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। केरल और दिल्ली के सारे सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश संबंधित राज्यों की सरकारों ने गुरुवार को ही जारी किए।

पढ़ें- आयुष्मान की राह चलीं उर्वशी, 'वर्जिन भानुप्रिया' में करेंगी अटूट कौमार्य से परेशान लड़की का किरदार
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें