फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prem Nath Malhotra: नायक नहीं, खलनायक बनकर इस अभिनेता को मिली कामयाबी, पाकिस्तान से भी बड़ा कनेक्शन

Thu, 03 Nov 2022 09:52 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रेम नाथ मल्होत्रा - फोटो : Social Media
पचास के दशक में अपने अभिनय के सफर की शुरुआत करने वाले दिग्गज कलाकार प्रेम नाथ मल्होत्रा की आज 30वीं पुण्यतिथि है। बता दें, प्रेम मल्होत्रा हिंदी सिनेमा के वो अभिनेता हैं, जिन्होंने बतौर हीरो यूं तो कई सुपरहिट फिल्में दीं, लेकिन पहचान खलनायक बनने के बाद मिली।
विज्ञापन

2 of 7
प्रेम नाथ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
21 नवम्बर 1926 को जन्में प्रेम नाथ मल्होत्रा का जन्म यूं तो पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। लेकिन, बटवारे के चलते उनका परिवार मध्य प्रदेश के जबलपुर में जाकर बस गया। हालांकि, खेल कूद के दिनों से ही अभिनय में रुचि रखने वाले प्रेम मल्होत्रा कुछ समय बाद ही अपने सपनों को उड़ान देने मायानगरी जा बसें। मुंबई जाकर उन्होंने पृथवी राज कपूर के पृथवी थिएटर को ज्वाइन किया और वहां होने वाले नाटकों को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया।
Love Story: 'चोर की एक्टिंग करने वाला', यह कहकर पूनम की मां ने कर दिया था इनकार, फिर ऐसे बनी शत्रुघ्न की बात
विज्ञापन

3 of 7
प्रेम नाथ मल्होत्रा - फोटो : social media
साल 1948 में आई फिल्म 'अजित' से उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरआत तो की लेकिन कामियाब नहीं हो पाए। उसके बाद उसी साल राज कपूर की फिल्म 'आग' और साल 1949 में आई फिल्म 'बरसात' में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा। प्रेम नाथ इन फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में काफी सफल रहे। उन्होंने अपने करियर में हर सुपरहिट अदाकारा के साथ काम किया, जिसमें रमोला, मधुबाला, निकार सुल्तान, सुरैया, बीना राय जैसी अभिनेत्रियों के नाम शामिल है।  
Sidharth-Kiara: शुरू हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां! इस जगह सात फेरे लेगा कपल

4 of 7
प्रेम नाथ मल्होत्रा - फोटो : Social Media
1953 में फिल्म "औरत" के शूटिंग के दौरान, उन्हें अभिनेत्री बीना राय से मोहब्बत हो गई और दोनों ने शादी कर ली। बीना के साथ प्रेम नाथ ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा और दोनों ने मिल कर पी.एन. फिल्म्स बैनर की स्थापना की। उन्होंने इस दौरान कई फिल्मों का निर्माण किया, लेकिन सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। जिसके बाद प्रेम नाथ ने फिल्म निर्माण क्षेत्र से अपने कदम पीछे हटा लिए और अपना पूरा ध्यान एक्टिंग की तरफ कर लिया।
Prithviraj Kapoor: कर्मचारियों की मदद को तैयार रहते थे पृथ्वीराज, झोला फैलाकर खड़े हो जाते थे थिएटर के बाहर
विज्ञापन

5 of 7
प्रेम नाथ मल्होत्रा - फोटो : social media
उन्होंने कुछ फिल्मों में बतौर लीेड एक्टर काम किया, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। लेकिन उन्होंने फिल्मों में अपने हीरो के किरदार को छोड़ बतौर खलनायक पैर जमाने का तय किया। साल 1970 में आई फिल्म "जॉनी मेरा नाम" में राय साहब के किरदार में दर्शकों के जेहन में अपनी एक अलग जगह बनाई। इसके बाद ऋषि कपूर और अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया की फिल्म 'बॉबी' में प्रेम नाथ ने डिम्पल के पिता का किरदार निभाया जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर की तरफ से 'सर्श्रेष्ठ सहायक अभिनेता' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।  
Rani Chatterjee: भोजपुरी क्वीन के इन लुक्स पर हार बैठेंगे दिल, ट्रेडिशनल ही नहीं वेस्टर्न में भी ढाती हैं कहर
विज्ञापन

6 of 7
प्रेम नाथ मल्होत्रा - फोटो : social media
साल 1975 में प्रदर्शित फिल्म "धर्मात्मा" में  निभाई गई उनकी भूमिका काफी लोकप्रिय हुई। उन्होंने अपनी फिल्म करियर में काली चरण, सन्यासी, सगाई, शोर, बादल, धर्म-कर्म, लोफर, धन-दौलत और बेमान जेसी करीब दो सौ पचास से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। लेकिन, 80 के दशक में स्वस्थ खराब होने की वजह से उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया, जिसके चलते साल 1985 में आई फिल्म 'हम दोनों' उनके जीवन की आखरी फिल्म बन गई।
Box Office Report: पांच हफ्ते बाद भी ‘कांतारा’ का जलवा कायम, ‘थैंक गॉड’ और ‘राम सेतु’ की लुढ़की कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रेम नाथ मल्होत्रा - फोटो : social media
लेकिन फिल्मीं दुनिया तक ही उन्होंने अपने सफर को सीमित नहीं रखा बल्कि इसके बाद उन्होंने राजनीति के चैत्र में अपने आपको आजमाया। उन्होंने अपनी स्वतंत्र पार्टी का गठन किया, जिसके प्रचार प्रसार के लिए वो देश भर में धुमे और अपनी पार्टी के हित में कई भाषण दिए। लेकिन राजनीति का छल कपट उन्हें ज्यादा दिन तक रास नहीं आया और कुछ ही सालों में उन्होंने राजीतिक गलियारों से अपने आप को दूर कर लिया। 3 नवम्बर 1992 को उनका निधन हो गया, तीन दशकों तक लोगों के दिल पर राज करने वाला यह चेहरा इस दुनिया की नजरों से ओझल हो गया। वह आज भले ही इस दुनिया में नहीं है ,लेकिन उनका नाम आज भी हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में लिया जाता है।
Saumya Tondon: करीना और शाहरुख खान के साथ भी काम कर चुकी हैं सौम्या, 'गोरी मेम' बनकर घर-घर में हुईं मशहूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें