करण जौहर की नई फिल्म 'तख्त' का पोस्टर
फिल्ममेकर करण जौहर पीरियड ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस बात की जानकारी करण ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए दी। करण जौहर की इस फिल्म का नाम 'तख्त' होगा जिसकी कहानी मुगल शासन के दौर की होगी जिसमें तख्त से प्यार और उसे हासिल करने की रंजिश दिखाई जाएगी। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।