फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग काउच से लेकर 'फन्ने खां' तक, ये हैं बॉलीवुड की इस हफ्ते की बड़ी खबरें

Sun, 08 Jul 2018 07:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मल्लिका भी हुई थीं कास्टिंग काउच की शिकार
एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। मल्लिका ने बताया कि भारत में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग नियम हैं। 2004 में आई फिल्म 'मर्डर' में मेरे बोल्ड लुक के बाद मेरे बारे में लोग अपनी राय बनाने लगे। उस रोल के बाद लोग मेरे चरित्र को लेकर सवाल उठाने लगे। मल्लिका ने कहा कि अगर आप छोटे कपड़े पहनती हैं, ऑनस्क्रीन किस करती हैं तो आप गिरी हुई महिला हैं। लोग इस बात का फायदा उठाने की फिराक में रहते हैं और यह सब मेरे साथ असल जिंदगी में हुआ है। मल्लिका ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि मैं कई फिल्मों से बाहर कर दी गई क्योंकि फिल्म के हीरो मेरे साथ इंटिमेट होना चाहते थे और मैंने यह करने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन

2 of 7
मिथुन के बेटे की मुश्किलें बढ़ीं
रेप और अबॉर्शन के आरोप में फंसे मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय उर्फ मिमोह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। मामला दिल्ली में होने की वजह से बॉम्बे हाईकोर्ट ने मिमोह और उनकी मां योगिता बाली की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी है। इससे पहले मुंबई की एक जानी-मानी मॉडल ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन

3 of 7
'फन्ने खां' का ट्रेलर रिलीज
अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'फन्ने खां' का ट्रेलर इस हफ्ते रिलीज हो गया है। ऐश्वर्या के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में अनिल कपूर एक टैक्सी ड्राइवर की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए फिल्म में सिंगर बनी ऐश्वर्या राय बच्चन का अपहरण कर लेता है। वहीं एक्टर राजकुमार राव अनिल कपूर के दोस्त की भूमिका में दिखाई देंगे।

4 of 7
अपनी ही बायोपिक में दिखेंगी सनी लियोन 
एक्ट्रेस सनी लियोन की बायोपिक ‘करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक साधारण सी लड़की करनजीत कौर से सनी लियोन बनने के सफर को दिखाया गया है। सनी लियोन कैसे पोर्न इंडस्ट्री छोड़ बॉलीवुड में आकर विवादों से घिर जाती हैं, कैसे भारत में उन्हें बैन करने की मांग होती है। फिर भी इस नफरत के बीच सनी अपनी पहचान बनाने में कामयाब होती हैं। इसकी कहानी परदे पर दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

5 of 7
'गोल्ड' का पहला गाना रिलीज
एक्टर अक्षय कुमार और मौनी रॉय की की मोस्ट अवेटेड फिल्म गोल्ड का पहला गाना ‘नैनों ने बांधी’ रिलीज हो गया है। गाने में टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय और अक्षय कुमार की लव केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फैंस ने ट्रेलर को पसंद भी किया। इस फिल्म में अक्षय पहली बार टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
200 करोड़ क्लब में पहुंची 'संजू'
फिल्म 'संजू' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने राजकुमार हिरानी की '3 इडियट्स' को पहले हफ्ते की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। राजकुमार हिरानी की '3 इडियट्स' की 7वें दिन की कमाई 202.47 करोड़ थी तो वहीं 'संजू' का आंकड़ा 202.51 करोड़ रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोनाली बेंद्रे को कैंसर
हाल ही में खबर आई कि 90 के दशक की एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे कैंसर से जूझ रही हैं । इस बात की जानकारी खुद सोनाली ने ट्वीट कर दी । सोनाली इस समय न्यूयॉर्क में रहकर अपना इलाज करवा रही हैं । इस खबर से पूरा बॉलीवुड हैरान रह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें