फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में आईं रकुल प्रीत और Bigg Boss के घर में एंट्री लेंगे राखी सावंत के पति! पांच खबरें

Wed, 23 Dec 2020 02:20 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रकुल प्रीत सिंह, राखी सावंत - फोटो : Instagram
कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में हर दिन संक्रमित होने वालों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। यह खतरनाक महामारी देश-दुनिया की कई बड़ी हस्तियों को भी अपना शिकार बना चुकी है। इनमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। अब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गई हैं और फिलहाल पृथक-वास में हैं।

Rakul Preet Singh: कोरोना वायरस की चपेट में आईं रकुल प्रीत सिंह, फिल्म की शूटिंग के दौरान हुईं संक्रमित
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : ANI
सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल से छह घंटे तक पूछताछ की गई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपने दफ्तर पर अर्जुन रामपाल से ड्रग मामले को लेकर पूछताछ की। पिछले महीने अर्जुन रामपाल के घर पर एनसीबी ने छापेमारी थी, जहां एजेंसी को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित दवाईयां मिली थीं। एजेंसी ने कहा कि अभिनेता ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से गैरकानूनी तरीके से उस दवाई के लिए बैकडेटेड प्रेसक्रिप्शन का इंतजाम किया था।

Arjun Rampal: ड्रग मामले में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दवाइयों की तारीख के साथ छेड़छाड़ का शक
विज्ञापन

3 of 5
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
मशहूर रैपर बादशाह एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार कोरोना और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से वो मुंबई पुलिस के रडार पर हैं। दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से महाराष्ट्र सरकार ने नाइट कर्फ्यू को घोषणा कर दी थी। लेकिन बीती रात कुछ सितारे और खेल जगत के कुछ लोग मुंबई के एक क्लब में देर रात तक पार्टी करते नजर आए। इसके बाद मुंबई पुलिस ने सुरेश रैना, बादशाह और गायक गुरू रंधावा के खिलाफ महामारी के नियमों का उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं कि जब बादशाह किसी विवाद में फंसे हो, बादशाह के विवादों में होने की फेहरिस्त लंबी है।

बादशाह का विवादों से रहा है पुराना नाता, नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने के अलावा इन खबरों से भी रहे चर्चा में

4 of 5
अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा - फोटो : Instagram - shikhamalhotraofficial
शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म फैन में नजर आईं अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा गंभीर स्ट्रोक और पैरालिसिस का शिकार हो गई थीं। इस वजह से शिखा की दाहिने तरफ का शरीर काम करना बंद कर दिया था और वो अपने हाथ-पैर नहीं उठा पा रही थीं। हाल ही में शिखा ने अपने स्वास्थ्य को लेकर अपडेट किया है। उन्होंने कहा कि वो रिकवर कर रही हैं लेकिन प्रोसेस काफी स्लो है। शिखा ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वो अब कब चल सकेंगी। शिखा ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें भी साझा की हैं।

पैरालिसिस के बाद शिखा मल्होत्रा की हालत में नहीं हो रहा कुछ खास सुधार, बोलीं- पता नहीं कब चल पाऊंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
छोटे पर्दे के सबसे चर्चित और पॉपुलर शो बिग बॉस के सीजन 14 में जब से ड्रामा क्वीन राखी सावंत की एट्री हुई है इस शो ने एक अलग ही मोड़ ले लिया है। शो में अब राखी सावंत सभी का मनोरंजन कर रही हैं। इसके लिए कई बार वो कंटेस्टेंट्स का शिकार भी बनती हैं तो इस हफ्ते उन्हें सलमान से उनकी भाषा को लेकर उन्हें डांट भी पड़ी। राखी के इन सब ड्रामों के बीच अब उनके NRI पति रितेश भी अपनी पत्नी के समर्थन में सामने आ गए हैं।

Bigg Boss के घर आएंगे राखी सावंत के NRI पति रितेश! बोले- 'उसे मेरे साथ की जरूरत है'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें