फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: ये फिल्में कभी नहीं हो पाई रिलीज, अमिताभ बच्चन और रेखा की पहली फिल्म भी लिस्ट में शामिल

Wed, 12 May 2021 09:01 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों फिल्में बनती हैं लेकिन उससे कई ज्यादा प्लान होती हैं, शूटिंग के लिए तैयार भी हो जाती हैं, लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि ये फिल्में बड़े परदे तक नहीं पहुंच पाती हैं। इनमें से कुछ फिल्में तो शुरू ही नहीं हो पाती हैं या फिर कुछ बीच में बंद हो जाती हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के नाम। 



 
विज्ञापन

2 of 10
टाइम मशीन - फोटो : सोशल मीडिया
टाइम मशीन
टाइम मशीन नाम की इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे। शेखर कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म की तीन चौथाई शूटिंग भी पूरी हो चुकी थी। इस फिल्म में आमिर खान, रवीना टंडन, रेखा, नसीरुद्दीन शाह, गुलशन ग्रोवर और विजय आनंद मुख्य किरदारों में थे। फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म हो चुकी थी हालांकि इसी बीच शेखर कपूर के पूरे पैसे खत्म हो जाने पर शूटिंग रोक दी गई। इसके बाद शेखर कपूर यूएस चले गए जिससे फिल्म कभी पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

3 of 10
अपने पराए - फोटो : सोशल मीडिया
अपने पराए
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और रेखा बड़े पर्दे पर पहली बार 1976 में आई फिल्म ‘दो अनजाने’में नजर आए। लेकिन बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि उन दोनों ने साथ में उससे ठीक चार साल पहले यानी 1972 में दोनों ने एक फिल्म साइन की थी। जिसका नाम था अपने पराए। इस फिल्म के कई सीन शूट हो चुके थे। निर्माता के पास ज्यादा पैसे नहीं थे और वो आराम-आराम से शूट कर रहे थे। साथ ही अमिताभ और रेखा फेमस हो रहे थे। बस अमिताभ रेखा को और कई बड़े प्रोजेक्ट मिल गए और ये फिल्म बंद हो गई। 

4 of 10
देवा - फोटो : देवा

देवा
सुभाष घई और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 1978 की फिल्म देवा में साथ काम कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी गई थी हालांकि सुभाष और बिग बी के इगो क्लैश के चलते इसे एक हफ्ते की शूटिंग के बाद ही बंद कर दिया गया। सुभाष घई ने गुस्से में फिल्म को दोबारा शुरू ना करने का फैसला किया और देवा कभी रिलीज नहीं हो सकी।

विज्ञापन

5 of 10
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

सरफरोश
अमिताभ बच्चन ने 1979 में मनमोहन देसाई की ‘सरफरोश’ नाम की एक मूवी साइन की थी। इस फिल्म में उनके साथ परवीन बॉबी, कादर खान और शक्ति कपूर भी अहम भूमिकाओं में थे। परवीन बॉबी ने भी अमिताभ के साथ कुछ सीन शूट किए थे, लेकिन फिर पता नहीं चल पाया कि आखिर क्या बात हुई कि मनमोहन देसाई को अपना इतना बड़ा प्रोजेक्ट डब्बा बंद करना पड़ा।

विज्ञापन

6 of 10
मुन्ना भाई

मुन्ना भाई चले अमेरिका
मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई के बाद विधु विनोद चोपड़ा ने संजय दत्त के साथ मुन्नाभाई चले अमेरिका शुरू की थी। विदु विनोद और राजकुमार हीरानी ने इस फिल्म का ट्रेलर भी साल 2007 में जारी किया था, लेकिन इसी बीच संजय दत्त के जेल जाने से फिल्म रुक गई। बाद में मेकर्स इस फिल्म की कहानी से संतुष्ट नहीं हुए जिससे ये फिल्म आज भी रिलीज नहीं की गई। 

विज्ञापन

7 of 10
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram: @amitabhbachchan
शांताराम
ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म में बिग बी जॉनी डेप का किरदार निभाते हुए दिखाई देते। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ कारणों के चलते इस फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। 

 

8 of 10
श्रीदेवी
जमीन
साल 1988 में डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने विनोद खन्ना, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित को लेकर फिल्म 'जमीन' बनाने की घोषणा की थी। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट भी हो गया था लेकिन पूरी फिल्म शूट नहीं होने के कारण ये रिलीज नहीं हो सकी। 




 

9 of 10
संजय दत्त, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दस
चल मेरे भाई के बाद सलमान खान और संजय दत्त ने मुकुल आनंद की फिल्म दस साइन की थी। इस फिल्म में दोनों ही एक्टर इंडियन सीक्रेट एजेंट के रोल में थे जो इंडो-पाक वॉर की कहानी में नजर आने वाले थे। 1997 में सलमान खान और संजय दत्त ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी हालांकि इसी बीच डायरेक्टर मुकुल आनंद का निधन हो जाने से फिल्म रोक दी गई। ये फिल्म अब तक पूरी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

10 of 10
गर्जना - फोटो : सोशल मीडिया
गर्जना
डायरेक्टर केआर रेड्डी ने सुपरहिट फिल्म 'चांदनी' की स्टार कास्ट यानी श्रीदेवी, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर को लेकर फिल्म 'गर्जना' (1991) बनना चाहते थे। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया था और शूटिंग भी शुरू हो गई थी लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट और प्रोड्यूसर के बीच पेमेंट को लेकर अनबन हुई और फिल्म बंद हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें