फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल फोटोः प्रियंका चोपड़ा की जैकेट पर दिखी मां काली की तस्वीर, फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया

Wed, 12 May 2021 08:05 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार बन चुकी हैं। अभिनय के साथ साथ प्रियंका चोपड़ा अपने कमाल के फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।कभी अपने देसी अंदाज से वो दर्शकों का दिल जीत लेती हैं तो कभी अतरंगी कपड़ों में ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने एक आउटफिट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं जिसमें उन्होंने हिंदू देवी काली की प्रिंट वाली जैकेट पहनी है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
बता दें कि प्रियंका की इस तस्वीर में जैकेट पर बनी मां काली की तस्वीर नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने रेड आउटफिट के साथ स्टॉकिंग और पंप हील्स कैरी किए हैं। उनकी ड्रेस की तारीफ तो हो ही रही है साथ ही जैकेट पर बनी मां काली की तस्वीर भी हर किसी का ध्यान खींच रही है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा का वेस्टर्डन आउटफिट में भारतीय टच देना फैंस को काफी पसंद आया है। इसे लेकर प्रियंका की काफी तारीफ हुई और फैंस ने उन्हें काली का भक्त बताया। इस तस्वीर में प्रियंका निक का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहकर भी अपने देश को नहीं भूली हैं ये बात अक्सर उनकी तस्वीरों में दिख जाती है। यही वजह है कि फैंस उनकी तस्वीरों को और भी ज्यादा पसंद करते हैं।



 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा अपने बोल्ड और यूनिक फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। वो अपने हर तरह के आउटफिट को फैंस के सामने बिंदास होकर फ्लॉन्ट करती हैं। रेड कॉर्पेट से लेकर अवॉर्ड शो तक ऐसे कई मौकों पर प्रियंका अपने फैशन से फैंस को प्रभावित कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका अमेजन प्राइम शो 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं। इसमें वो रिचर्ड मैडन के साथ अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा वो हॉलीवुड फिल्म' टेक्स्ट फॉर यू' में भी काम कर रही हैं। प्रियंका बहुत जल्द 'मैट्रिक्स' की अगली सीरीज में भी नजर आ सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें