बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे बड़े सितारे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को हिट-सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इन सितारों को कड़ी मेहनत भी करनी पड़ती है। बीते सालों में ऐसी कई फिल्में रिलीज हुई है, जिसने फिल्म जगत में नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से बहुत सी फिल्मों में नजर आए कलाकार इन फिल्मों के लिए पहली पसंद नहीं थे। दरअसल, पहले ये फिल्में किसी और कलाकार की झोली में थी, लेकिन किसी कारणवश फिल्मों में पहले कास्ट हुए कलाकारों को अचानक रिप्लेस कर दिया गया। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों और कलाकारों के बारे में-
अर्जुन कपूर- कबीर सिंह
शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह अर्जुन कपूर के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती थी। दरअसल, निर्माता ने इस फिल्म में अर्जुन के लिए मुख्य भूमिका पर विचार कर रहे थे। इस बारे में खुद अभिनेता ने एक कार्यक्रम में बताया था कि, “यह उस मुकाम तक नहीं पहुंचा था, जहां मेरे पास फिल्म चुनने या नहीं चुनने का विकल्प था। जब फिल्म के निर्माता फिल्म के राइट्स हासिल कर रहे थे, तब उनके विचार में मेरा ही नाम था। लेकिन बाद में निर्देशक संदीप वांगा शाहिद से मिले और उन्होंने साथ में फिल्म करने का फैसला किया।