फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: फिल्म इंडस्ट्री की इन अदाकाराओं ने दी हैं सबसे ज्यादा हिट फिल्में, काजोल से लेकर प्रियंका तक हैं लिस्ट में शामिल

Sun, 12 Sep 2021 07:17 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड अदाकारा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में यूं तो ऐसे कलाकार मौजूद हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट- सुपरहिट फिल्में दी हैं। अभिनेताओं की बात करें तो किसी एक्टर की हिट फिल्मों की संख्या किसी अभिनेत्री की हिट फिल्मों की तुलना में ज्यादा ही होती है। लेकिन, हिंदी सिनेमा में ऐसी कई एक्ट्रेसेस भी मौजूद हैं, जिन्होंने दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई हिट फिल्मों की सूची तैयार की है। आइए जानते हैं फिल्म जगत की उन अदाकाराओं के बारे में जिन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं- 

करिश्मा कपूर 

90 के दशक की मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में 58 से ज्यादा फिल्में की हैं, जिनमें से उनकी करीब 17 फिल्में हिट थीं। करिश्मा की हिट फिल्मों में अनाड़ी, हीरो नंबर-1, राजा हिंदुस्तानी, बीवी नंबर-1, दुल्हन हम ले जाएंगे, कुली नंबर- 1 जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन

2 of 6
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक काजोल ने हिंदी सिनेमा में 40 से अधिक फिल्में की हैं, जिनमें से उनकी लगभग 15 फिल्में हिट रही हैं। काजोल को कुछ कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, बाजीगर, प्यार तो होना ही था, करण-अर्जुन, कभी खुशी कभी गम, फनाह, माई नेम इज खान जैसी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है।  

 
विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान 

करीना कपूर खान ने अभी तक अपने करियर में 52 से ज्यादा फिल्में की हैं। इनमें से करीब 15 फिल्में हिट रही हैं। उनकी इस लिस्ट में 'मुझे कुछ कहना है', 'कभी खुशी कभी गम', 'जब वी मेट', मैं प्रेम की दीवानी हूं, क्योंकि,'गोलमाल रिटर्न्स', 'थ्री इडियट्स', 'गोलमाल 3', 'बॉडीगार्ड', 'रा वन' जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं।

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा जोनस 

ग्लोबल स्टार आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने लिए एक नई जगह बनाई है। उन्होंने अपने करियर में कुल 18 हिट फिल्में की हैं। इन फिल्मों में फैशन, दोस्ताना, मुझसे शादी करोगी, मैरीकॉम, बर्फी, गुंडे, डॉन-2, क्रिश आदि शामिल हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कैटरीना कैफ 

कैटरीना कैफ ने इंडस्ट्री में 30 से अधिक फिल्में की हैं, जिसमें से उनके नाम लगभग 17 हिट फिल्में हैं। कैटरीना की 'नमस्ते लंदन', 'रेस', 'न्यूयॉर्क', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'जब तक है जान' जैसी फिल्में हिट रहीं। जबकि 'पार्टनर', 'वेलकम', 'राजनीति' और 'अजब प्रेम की गजब कहानी' ब्लॉकबस्टर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फिल्म इंडस्ट्री में 28 फिल्मों में से अब तक करीब 16 हिट फिल्में दी हैं। दीपिका की 'ओम शांति ओम', 'लव आज कल', 'हाउसफुल', 'कॉकटेल', 'ये जवानी है दीवानी' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी कई फिल्में हिट रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें