फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्त के साथ बेहद खूबसूरत हो गईं ये अभिनेत्रियां, पुराने फोटोज देख आप भी कहेंगे- ओह माय गॉड

Mon, 23 Sep 2019 07:04 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की थ्रोबैक तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर आज कल करीबन सभी सेलेब्स काफी एक्टिव रहते हैं। खासतौर से अभिनेत्रियां तो अक्सर अपने फैंस के लिए एक से एक ग्लैमरस और खूबरसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि ये एक्ट्रेसेस शुरू से ही इतनी ग्लैमरस और खूबसूरत नहीं थीं। सक्सेस  और बढ़ते पैसों के साथ ही साथ करीबन सभी एक्ट्रेसेस ने अपना लुक मेकओवर किया और खुद को एक बेहतरीन पर्सनालिटी बनाया। इस पैकेज में हम आपको दिखाते हैं सेलेब्स की कुछ पुरानी फोटोज, जिनको देखकर आप भी कहेंगे- ओ माय गॉड।
विज्ञापन

2 of 6
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल
लिस्ट में पहला नंबर आता है बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का। काजोल सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक से एक प्यारी फोटो शेयर करती रहती हैं। लेकिन एक दौर था जब काजोल का रंग इतना खिला हुआ नहीं था। फिल्म बाजीगर और  दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे टाइम की फिल्मों पर काजोल आज की काजोल से काफी अलग लगती थीं। आम लोग जहां उम्र के साथ बुजुर्ग होते हैं तो वहीं काजोल पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रिया प्रकाश वॉरियर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रिया प्रकाश वॉरियर
अपने एक वीडियो क्लिप से ही इंटरनेट सेंसेशन बन गईं प्रिया प्रकाश वॉरियर भी सोशल मीडिया पर अपने फोटोशूट्स शेयर करती रहती हैं। लेकिन प्रिया भी अपने शुरुआती दौर में आज की तरह खूबसूरत नहीं लगती थीं। प्रिया के पुराने फोटोज देख आप भी कहेंगे- इस कहते हैं शानदार मेकओवर।

4 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आजकल छोटे पर्दे पर धमाल मचा रही हैं। वहीं शिल्पा फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। वहीं अगर आप शिल्पा की पुरानी फोटोज और आज की फोटोज देखेंगे तो आपको जमीन और आसमान सा अंतर देखने को मिल जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ अपनी प्यारी स्माइल और सोशल मीडिया पर पति रणवीर सिंह के साथ मस्ती मजाक को लेकर दीपिका हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। दीपिका शुरुआती दौर में हिमेश रेशमिया के साथ उनके एक एलबम में नजर आ चुकी हैं। वैसे अगर आप दीपिका की पुरानी फोटोज देखेंगे तो आपको काफी अंतर देखने को मिलेगा। पहले जहां दीपिका क्यूट नजर आती थीं तो वहीं अब वो सिर्फ क्यूट ही नहीं बल्कि बोल्ड और बिंदास भी नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा कक्कड़
आज के वक्त में नेहा कक्कड़ हिट मशीन मानी जाती हैं। नेहा कक्कड़ के गाने अक्सर टॉप लिस्ट में शुमार हो जाते हैं। लेकिन नेहा को ये सक्सेस आसानी से नहीं मिली। नेहा ने इसके लिए जमकर मेहनत की है। नेहा शुरुआती दौर में रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। हालांकि तब की नेहा और आज की नेहा में काफी फर्क आप खुद देख सकते हैं।

पढ़ें: शाहरुख खान की बेटी सुहाना की तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाईं, फैंस कर रहे तारीफ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें