गुलशन ग्रोवर
- फोटो : SELF
इंडस्ट्री के खलनायक गुलशन ग्रोवर को हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में देखा गया था। इसके अलावा, वह वेब सीरीज योर ऑनर 2 में जिमी शेरगिल के साथ दिखेंगे। गौरतलब है कि गुलशन ग्रोवर ने हम पांच,सोनी महिवाल, दूध का कर्ज, इज्जत, सौदागर,कुर्बान, राम लखन, इंसाफ कौन करेगा,अवतार, क्रिमनल ,मोहरा, दिलवाले, हिंदुस्तान की कसम, हेराफेरी, इंटरनेशनल खिलाडी, लज्जा, एक खिलाडी एक हसीना, दिल मांगे मोर, कर्ज, गंगा देवी, एजेंट विनोद, बिन बुलाये बाराती, यारियां और सूर्यवंशी जैसी फिलों में भूमिकाएं निभाई हैं। 400 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय करने वाले गुलनश ग्रोवर का बचपन बेहद गरीबी में बिता और उनको फिल्मों में आने के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ा।