फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड:इसलिए सोशल मीडिया से इन दिनों दूर हैं फरहान अख्तर, ट्रोल्स से बचने का बताया सबसे अच्छा उपाय

Wed, 08 Sep 2021 05:34 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्माता, निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर इन दिनों सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। अक्सर अपने विचारों को खुलकर सोशल मीडिया पर रखने वाले फरहान अख्तर की तारीफ शबाना आजमी भी कर चुकी हैं। हाल ही में ‘अमर उजाला’ के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में शबाना आजमी ने कहा, ‘मुझे इस बात की बेहद खुशी है। हमारे बेटा या बेटी, जोया और फरहान, सामाजिक मामलों को लेकर बहुत संवेदनशील हैं और वह आवाज उठाने में बिल्कुल भी नहीं डरते हैं। फरहान ने औरतों के साथ होने वाली हिंसा के विरोध में संगठन भी बनाया है। मेरा ये मानना है कि जो माहौल बच्चों को मिलता है वैसी ही हमारे बच्चे हो जाते हैं। कभी कभी ऐसा लगता है कि युवा पीढ़ी को कोई चिंता ही नहीं है तो इसमें युवा पीढ़ी का कोई कसूर नहीं है। कसूर हमारा है क्योंकि हम उनका सही मार्गदर्शन नहीं कर पाए।’ लेकिन, सोशल मीडिया से दूरी बनाने पर फरहान ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

2 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘पिंच’ के सीजन 2 में मेहमान बनकर पहुंचे फरहान ने कहा, "मैं इन दिनों सोशल मीडिया पर निष्क्रिय हूं क्योंकि मुझे डिटॉक्स की जरूरत थी सोशल मीडिया से। एक समय था जब मैं ट्रोलर्स के साथ उलझ गया था। लेकिन फिर बात यह है कि या तो आप जवाब देकर कभी न खत्म होने वाली प्रक्रिया में फंस जाते हैं या आपको पता चलता है कि आपके पास सोशल मीडिया से परे एक जीवन है और आप बाहर निकलें।"

विज्ञापन

3 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : फाइल फोटो

फरहान का मानना है कि प्रशंसक एक कलाकार के प्रति वफादार हो सकते हैं, लेकिन ट्रोलर्स वफादार नहीं हो सकते। वे नए लक्ष्यों की तलाश में रहते हैं। उन्होंने ट्रोलिंग से अप्रभावित रहने के बारे में अपना विचार भी साझा किया। फरहान कहते हैं, "ये ट्रोल क्लिकबेट हैं, वे एक हुक फेंकते हैं, आप या तो शार्क की तरह व्यवहार कर सकते हैं, या आप मछली की तरह व्यवहार कर सकते हैं। किसी को पर्याप्त रूप से आश्वस्त होना चाहिए, इससे प्रभावित नहीं होना चाहिए।”

4 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फरहान अख्तर के निर्देशन की सबसे बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं में से एक ‘डॉन 3’ है। अमिताभ बच्चन अभिनीत ओरिजिनल डॉन फरहान कr पसंदीदा फिल्म है और उन्होंने खुलासा किया कि किसने उन्हें फिल्म का रीमेक बनाने के लिए प्रेरित किया। फरहान ने बताया, "मैं बच्चन साब का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और जब मैंने ओरिजिनल फिल्म देखी, तो मैं डॉन के करैक्टर से डर गया था। मुझे यह लगा कि वह मेरा हीरो है और वह बहुत डरावना है, शातिर, मतलबी और हिंसक। यह विचार मेरे साथ लंबे समय तक रहा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : फाइल फोटो

फरहान ने आगे कहा, "इस फिल्म के पात्रों, पटकथा में आधुनिकता है इसलिए मैंने जोया के साथ चर्चा की। ‘डॉन’ इतनी अद्भुत फिल्म है, कि यह आज के समय में भी दर्शकों से अच्छी तरह संवाद करेगी इसलिए किसी को इसका रीमेक बनाना चाहिए। तब जोया ने कहा मैं, 'मैं आपको याद दिला दूं कि आप भी एक निर्देशक हैं। तो आप इसे क्यों नहीं बनाते?' डॉन को बनाते समय फरहान अख्तर ने इसे एक नया रूप देना चाहा। वह बताते हैं, "मैं इसमें एक नया तत्व लाना चाहता था इसलिए जैसे ही संवाद 'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन हैं' परदे पर आता है, मैंने ऐसा ट्विस्ट लाने का फैसला किया जो इस लाइन का वजन बढ़ा दे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें