suchitra sen
- फोटो : Social Media
भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा सेन को 'बंगाल की मधुबाला' के नाम से भी जाना जाता है। ये उन अभिनेत्रियों में से एक थीं, जो हमेशा अपनी शर्तों पर काम किया करती थीं। अपने पूरे फिल्मी करियर में सिर्फ 60 फिल्में और उनमें से हिंदी की सिर्फ सात। भारत सरकार ने पद्मश्री जैसे पुरस्कार से नवाजा। करियर में सबसे ज्यादा फिल्में अभिनेता उत्तम कुमार के साथ करने वाली सुचित्रा सेन भारतीय सिनेमा की पहली अभिनेत्री हैं जिन्हें किसी विदेशी अवॉर्ड से भी सुशोभित किया गया।
B’Day Special: राज कपूर और सत्यजीत रे की फिल्में ठुकराने वाली सुचित्रा सेन की ये हैं अनसुनी कहानियां