फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flop Films: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुईं ये बायोपिक फिल्में, लिस्ट में अक्षय-कंगना की मूवीज भी शामिल

Tue, 24 Oct 2023 12:17 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बायोपिक फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ वर्षों में बायोपिक फिल्में बनने का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है। इन फिल्मों की खास बात यह होती है कि दर्शकों को इससे किसी शख्स की जिंदगी के उन पहलुओं को भी जानने में मदद मिलती है जो किसी वजह से सामने नहीं आ सके थे। टिकट खिड़की पर इस तरह की फिल्में अच्छा कारोबार भी करती हैं। हालांकि, बॉलीवुड में कई ऐसी बायोपिक फिल्में भी बनी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं कर सकीं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...
Aditya Dhar: उरी के बाद नई फिल्म लेकर आ रहे आदित्य धर, पर्दे पर दिखाएंगे आतंकियों की हत्या की कहानी
विज्ञापन

2 of 6
मिशन रानीगंज ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
मिशन रानीगंज
अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म से खिलाड़ी कुमार को काफी उम्मीदें थीं। यह फिल्म जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित थी, जिन्होंने कोयला खद्यान में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई थी। समीक्षकों से खूब तारीफ बटोरने के बाद भी यह फिल्म टिकट खिड़की पर कमाल नहीं दिखा सकी।
विज्ञापन

3 of 6
अजहर - फोटो : सोशल मीडिया
अजहर
इमरान हाशमी अभिनीत अजहर भारत के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में उनके जीवन से जुड़े उतार चढ़ाव को बखूबी दिखाया गया था। हालांकि, दर्शकों को यह फिल्म पसंद नहीं आई, जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

4 of 6
ठाकरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ठाकरे
बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक ठाकरे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दमदार भूमिका निभाई थी। समीक्षकों ने फिल्म की जमकर तारीफ भी की थी, लेकिन दर्शकों ने फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया, जिसकी वजह से यह फिल्म अच्छा कारोबार करने में सफल नहीं रही।
विज्ञापन

5 of 6
थलाइवी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
थलाइवी
कंगना रणौत बॉलीवुड की सबसे उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी अदाकारी से वह लाखों दिलों पर राज करती हैं। हिंदी फिल्मों में सिक्का जमाने के बाद कंगना ने तमिल फिल्मों में थलाइवी से अपने कदम रखे थे। हालांकि, दक्षिण में उनका डेब्यू अच्छा नहीं रहा। जयललिता की बायोपिक दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरबजीत ट्रेलर
सरबजीत
फिल्म सरबजीत रणदीप हुड्डा की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए अभिनेता ने गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्म किया था। फिल्म में ऐश्वर्या राय ने भी अहम भूमिका निभाई थी। क्रिटिक्स  को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। हालांकि, कमाई के मामले में फिल्म पीछे रह गई थी।
Ganapath: 'गणपत' बनाते समय आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे थे विकास बहल, कहा- मुझे लगा कि क्या पंगा ले लिया...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें