फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड की सौतेली मांएं, बच्चों के साथ ऐसा रिश्ता जो सोचा भी नहीं होगा

Wed, 13 Sep 2017 07:54 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
kareena kapoor
बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर सौतेली मां की छवि बेहद डरावनी दिखाई जाती है जबकि असल जिदंगी में ये मांएं जुल्मी नहीं बच्चों की दोस्त साबित हुई हैं। B-Town में आपने कई ऐसी शादियां देखी होंगी जो लंबे समय तक अपना चार्म बरकरार नहीं रख पाई। जिसके बाद ऐसी ही कुछ जोड़ियों ने आपसी सहमति से एक दूसरे से तलाक लेकर पहले से शादीशुदा या तलाकशुदा स्टार के साथ अपना घर बसा लिया।

इतना ही नहीं इन नई मम्मियों ने STEP MOMS की छवि को भी बिलकुल बदलकर रख दिया। ये मांएं अपने बच्चों की हमउम्र होने के बावजूद उनकी दुश्मन नहीं बल्कि दोस्त साबित हुई हैं। आइए जानते हैं बॉलिवुड की ऐसी ही कुछ हसीन मांओं के बारे में जिन्होंने सौतेले शब्द के मायने ही बदलकर रख दिए है। 


 
विज्ञापन

2 of 6
kareena kapoor
करीना और सारा अली खान
करीना कपूर खान और उनकी सौतेली बेटी सारा अली खान में सिर्फ 13 साल का अंतर है। सैफ से शादी करने के बाद करीना ने अपने सौतेले बच्चों को कभी अपना दुश्मन नहीं समझा बल्कि करीना उनके साथ हमेशा दोस्तों की ही तरह पेश आईं। सारा खान, सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में सारा अपनी मम्मी करीना के साथ फैंस को मस्ती करते दिख ही जाती हैं। 

पढ़ें-शादी के बाद खुलेआम पति को किस करतीं नजर आईं रिया सेन, वायरल हुई फोटो
 
विज्ञापन

3 of 6
manyatta dutt
मान्यता और त्रिशाला
मान्यता और संजय दत्त को तीसरी शादी के बाद अपना सच्चा प्यार मिला। बता दें एक दूसरे से शादी करने से पहले ये दोनों ही स्टार दो बार पहले शादी कर चुके थे। संजय दत्त की सबसे बड़ी बेटी त्रिशाला उम्र में मम्मी मान्यता से सिर्फ 9 साल छोटी हैं। मान्यता और त्रिशाला का रिश्ता दोस्तों जैसा है। मान्यता की हर फोटो को सोशल मीडिया पर सबसे पहले उनकी बेटी त्रिशाला का ही लाइक मिलता है। 

4 of 6
pooja bhatt
पूजा भट्ट और सोनी राजदान
पूजा भट्ट अपनी सौतेली मां सोनी राजदान के साथ काफी कम्फर्टेबल हैं। बता दें पूजा महेश भट्ट की बड़ी बेटी हैं। पूजा और उनकी स्टेप मॉम में 16 साल का अतंर हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
किरण राव और जुनैद खान
आमिर खान की पत्नी किरण राव का अपने दोनों सौतेले बच्चों के साथ बेहद प्यारा रिश्ता है। आमिर के बड़े बेटे जुनैद अपनी सौतेली मां किरण से करीब 21 साल छोटे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan
सलमान खान और हेलेन
बॉलीवुड के दंबग खान सलमान खान और हेलेन का रिश्ता बेहद खास है। सलमान खान के पिता सलीम खान ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम सलमा खान और दूसरी पत्नी का नाम हेलेन हैं। हेलेन खान परिवार का अहम हिस्सा होने के साथ-साथ सलमान के दिल के भी काफी करीब मानी जाती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें