फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तेलुगु एक्टर्स की पॉपुलैरिटी के आगे बौने नजर आते हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार

Tue, 12 Sep 2017 10:25 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 11
Top Telugu Actors - फोटो : File Pic
किसी भी सुपरस्टार की सबसे बड़ी ताकत उनके फैन होते हैं। ऐसे फैन, जो उनके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हों। इस मामले में तेलुगु एक्टर्स का फैनबेस बाकी सभी फिल्मी कलाकारों पर भारी पड़ता है। आगे की स्लाइड्स में जानें ऐसे ही सुपरस्टार्स के बारे में, जिनका हार्डकोर फैनबेस बॉलीवुड स्टार्स पर भारी पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 11
pawan kalyan
पवन कल्याण: तेलुगु एक्टर पवन कल्याण चिरंजीवी के भाई हैं। एक्टर होने के साथ राजनेता भी हैं। अपनी ही धुन में चलते हैं। फिल्मों से लेकर अपने सार्वजनिक जीवन में महिलाओं का सम्मान करते हैं। उनके व्यवहार को लेकर भी उनके फैन उनपर जान छिड़कते हैं। रियल लाइफ के आसपास ही रील लाइफ जीते हैं। लार्जर दैन लाइफ रोल्स के लिए जाने जाते हैं। मौजूदा समय में पवन कल्याण की पॉपुलैरिटी अच्छे अच्छों पर भारी है। 
विज्ञापन

3 of 11
प्रभास
प्रभास: बाहुबली बनने का खासा फायदा मिला है प्रभास को। प्रभास का फैनबेस सिर्फ तेलुगु भाषी लोगों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब उनकी इंटरनेशनल पहचान बन चुकी है। एक्शन हीरो के इमेज के साथ ही उनकी कॉमिक टाइमिंग के भी लोग दीवाने हैं। प्रभास की कुछ फिल्में असफल भी रही, तो भी आने वाली फिल्मों पर इसका असर नहीं पड़ा। 

4 of 11
महेश बाबू
महेश बाबू: प्रभास से भी पहले महेश बाबू नॉर्थ इंडिया तक अपना फैनबेस बना चुके हैं। महेश बाबू के एक्शन सीक्वेंस पर जमकर तालियां बजती हैं। सार्वजनिक विवादों से दूर रहे हैं। साफ सुथरी जिंदगी जीते हैं। नॉर्थ इंडिया में उनकी पॉपुलैरिटी को इसी बात से समझा जा सकता है कि उन्होंने थम्स अप के ऐड में सलमान खान जैसे सुपरस्टार को रिप्लेस कर दिया। उनकी आने वाली फिल्म 'स्पाइडर' प्री रिलीज 150 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी है। प्रिंस नाम से मशहूर हैं।
 
विज्ञापन

5 of 11
NTR jr - फोटो : NTR Arts
एनटीआर जूनियर: मौजूदा समय के तेलुगु स्टार्स में एनटीआर का फैनबेस काफी बड़ा है। कॉमिक स्टाइल के साथ ही लुक के मामले में भी एक्सपेरिमेंटल हैं। दादा एनटीआर सीनियर की परछाई भी लोगों को उनमें दिखती है। एनटीआर की आने वाली फिल्म 'जय लव कुश' में ट्रिपल रोल में दिखने वाले हैं। राजनीति में भी सक्रिय हैं, पर पारिवारिक पार्टी टीडीपी के प्रचार तक ही।
विज्ञापन

6 of 11
अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन: अल्लु अर्जुन मौजूदा समय में तेलुगु इंडस्ट्री के मोस्ट डिजायरेबल एक्टर हैं। डांस का मास्टर और एक्शन हीरो की इमेज है। रोल्स में एक्सपेरीमेंट भी खूब किए हैं। प्रोड्यूसर हमेशा फायदे में होते हैं। अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी भी नॉर्थ इंडिया में है।
 
विज्ञापन

7 of 11
Nandamuri Taraka Ramarao
एनटी रामाराव: इस जमाने को जमाने पहले अलविदा कह चुके तीन बार के सीएम और तेलुगु इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार एनटी रामाराव को आज भी लोग पूजते हैं। उनके पौराणिक कहानियों वाली फिल्मों के रोल आज भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। इसली पॉपुलैरिटी के दम पर उन्होंने आंध्र प्रदेश की राजनीति बदलकर रख दी थी।
 

8 of 11
चिरंजीवी
चिरंजीवी: तेलुगु सिनेमा के मेगास्टार की हैसियत हासिल है। राजनीति में आए, तो उसमें भी कमाल किया। हालांकि राजनीति से मोह भंग, फिर भी राज्यसभा सांसद हैं। डेढ़ सौ से अधिक फिल्में कर चुके चिरंजीवी की पॉपुलैरिटी पर किसी को शक नहीं। उनकी इंद्रा-द टाइगर जैसी फिल्म नॉर्थ इंडिया में भी खूब धूम मचा चुकी है। बॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं।
 

9 of 11
Ram Charan Teja
राम चरण तेजा: राम चरण तेजा चिरंजीवी के पुत्र हैं। 'मगधीरा' फिल्म की वजह से इंटरनेशनल लेबल पर पहचान बन गई। नई पीढ़ी के एक्टर्स में मजबूत जगह बना चुके हैं। बॉलीवुड में भी अपना जौहर दिखा चुके हैं। राम चरण तेजा की फिल्में जोरदार कमाई करती हैं। 
 

10 of 11
Daggubati Venkatesh
वेंकटेश: दग्गुबाती वेंकटेश न सिर्फ तेलुगु इंडस्ट्री में सुपरहिट रहे, बल्कि बॉलीवुड में भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया। राणा दग्गुबाती बेहद सीनियर एक्टर्स में से हैं और उनका फैनबेस न सिर्फ आंध्र प्रदेश बल्कि नॉर्थ इंडिया में भी है।
 
विज्ञापन

11 of 11
नागार्जुन
नागार्जुन: इस लिस्ट में आखिरी, पर असल में नागार्जुन ने फैन बेस की नई इबारत लिखी है। नागार्जुन ने बॉलीवुड में किसी भी तेलुगु एक्टर के मुकाबले बड़ा नाम कमाया। सिवा और मास के नाम से वर्ल्डवाइड फैन फॉलोविंग है।

(ये आंकड़े thetoptens नाम की वेबसाइट से पिछले 8 सालों से लगातार चल रहे वोटिंग के बीच से लिए गए हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें